Rajnath Singh Haldwani Visit केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज उत्तराखंड के नैनीताल जिले के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे हल्द्वानी में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार के दूसरे कार्यकाल के चार साल पूरे होने पर आयोजित हो रहा है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकार के चार साल पूर्ण होने पर एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया.
हल्द्वानी में सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित होने जा रहे भव्य कार्यक्रम को लेकर तैयारियां लगभग हो चुकी हैं. इसी कड़ी में शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एमबी इंटर कॉलेज परिसर पहुंचकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया. उन्होंने काठगोदाम के सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ मीटिंग की और इंतज़ामों का रिव्यू किया और ज़रूरी निर्देश दिए. उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर मंच, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, साफ-सफाई और यातायात प्रबंधन का बारीकी से जायजा लिया. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर और चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए.
रक्षा मंत्री का कार्यक्रम
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 मार्च को दोपहर 12:55 बजे एमबी इंटर कालेज मैदान में पंहुचेंगे. यहां पर उत्तराखंड सरकार के चार साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित जनसभा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. वह दोपर 2:15 बजे आयोजन स्थल से रवाना होंगे.
सीएम धामी के चार साल बेमिसाल
सीएम पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल के चार साल पूरा होने पर राज्य में भारी उत्साह का माहौल है. यह कार्यक्रम सरकार की उपलब्धियों के शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है. रक्षा मंत्री यहां केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सामरिक दृष्टि से उत्तराखंड के महत्व पर अपनी बात रखेंगे.
सीएम धामी के चाक साल बेमिसाल
सीएम पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल के चार साल पूरा होने पर राज्य में भारी उत्साह का माहौल है. यह कार्यक्रम सरकार की उपलब्धियों के शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है. रक्षा मंत्री यहां केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सामरिक दृष्टि से उत्तराखंड के महत्व पर अपनी बात रखेंगे.
रूट डायवर्जन प्लान लागू
हल्द्वानी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम के चलते पुलिस ने शनिवार को रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है. शहर के अंदर शनिवार को सभी खनन गेट को बंद रखा जाएगा. शनिवार सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक भारी मालवाहक व्हीकल शहर में नहीं चलेंगे.
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में दर्दनाक हादसा, बिल्डिंग की 12वीं मंजिल की बालकनी से गिरकर 3 साल के मासूम की मौत
