Gorakhpur News: गोरखपुर पुलिस महकमे में 25 जुलाई 2026 की देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. कौस्तुभ कश्यप ने कार्यप्रणाली और अनुशासन को लेकर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई कर दी. एसएसपी के कड़े आदेश के बाद दो चौकी प्रभारियों समेत 7 उपनिरीक्षकों (SI) और 35 सिपाहियों (आरक्षियों) को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया.
तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर अधिकारी व कर्मचारी
एसएसपी द्वारा जारी सूची के अनुसार, प्रशासनिक कार्रवाई की जद में मुख्य रूप से टीपी नगर चौकी प्रभारी और विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी आए हैं. इन दोनों समेत कुल सात उपनिरीक्षकों को पुलिस लाइन भेज दिया गया है. इसके अलावा जिले के अलग-अलग थानों में तैनात 35 आरक्षियों को भी कार्य में शिथिलता के चलते तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है.देर रात जारी इस आदेश के बाद गोरखपुर के सभी थानों और चौकियों पर खलबली मच गई है. एसएसपी की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई को पुलिस विभाग के अंदर अनुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा के प्रति जवाबदेही तय करने के रूप में देखा जा रहा है.
जीरो टॉलरेंस का संकेत
पुलिस सूत्रों के अनुसार, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ कश्यप ने यह स्पष्ट संदेश दे दिया है कि आम जनता से जुड़ी शिकायतों में लापरवाही, शिथिलता या अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. आने वाले दिनों में भी थानों की कार्यप्रणाली पर सीधी निगरानी रखी जाएगी और ढिलाई बरतने वालों पर आगे भी इसी तरह सख्त विधिक व प्रशासनिक कार्रवाई जारी रहेगी.
एसएसपी की इस सख्त कार्रवाई को पुलिस विभाग में अनुशासन, जवाबदेही और बेहतर कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है. देर रात जारी हुए इस आदेश के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति है और पुलिसकर्मियों के बीच इस कार्रवाई की चर्चा तेज हो गई है.
ये भी पढ़ें: यूपी पुलिस के खौफ से रोने लगा मौलाना जार्जिश अंसारी!कृष्ण जी पर दिए विवादित बयान के बाद बदला सुर
