Maulana Jarjees Ansari: भगवान श्री कृष्ण पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में घिरे मौलाना जार्जिश अंसारी पर उत्तर प्रदेश पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है.फिलहाल, उत्तर प्रदेश पुलिस मौलाना जार्जिश अंसारी को तलाश रही है, उसके बाद मौलाना जर्जिश अंसारी के ख़िलाफ़ लखनऊ के हज़रतगंज में मुक़दमा दर्ज हुआ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार पुलिस की सख्त कार्रवाई के डर से मूल रूप से इटावा का रहने वाला मौलाना जार्जिश अंसारी फिलहाल फरार है.
जानिए क्या था पूरा मामला?
मिली जानकारी के मुताबिक, बिहार में एक धार्मिक तक़रीर (प्रवचन) के दौरान मौलाना जार्जिश अंसारी ने भगवान श्री कृष्ण को लेकर एक बेहद विवादित बयान दिया था. बिहार के तक़रीर के दौरान का वायरल वीडियो बताया जा रहा है.आपको बता दे की मौलाना जार्जिश अंसारी ने भगवान श्री कृष्ण को लेकर दिया था विवादित बयान दिया था. मौलाना ने दावा किया था कि भगवान श्री कृष्ण मुसलमान थे और पाँच वक्त के नमाज़ी थे. इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों और आम जनता में भारी आक्रोश फैल गया, जिसके बाद लखनऊ के हज़रतगंज थाने में मौलाना के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया.
रोता दिखा मौलाना
मुकदमा दर्ज होने और पुलिसिया कार्रवाई के खौफ से मौलाना का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है.इस वीडियो में मौलाना जार्जिश अंसारी रोते हुए अपनी सफाई देता दिख रहा है.अपने पिछले बयान से पूरी तरह पलटते हुए उसने कहा कि उसके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है.इसके साथ ही उसने वीडियो में राजनीतिक बयानबाज़ी करते हुए यह भी कहा कि “भगवान राम बीजेपी को सजा देंगे”
मौलाना की तलाश में पुलिस
उत्तर प्रदेश पुलिस की कई टीमें फरार मौलाना जार्जिश अंसारी के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: UP Politics: जयंत चौधरी की पार्टी में बगावत! हापुड़ में 38 नेताओं ने छोड़ी RLD, जानें इस्तीफे की असली वजह
