Bihar new CM: नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. जिसके बाद बीजेपी को बिहार में अपना मुख्यमंत्री मिल गया है. सम्राट चौधरी को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है. वे कल 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.

सम्राट चौधरी बने बिहार के मुख्यमंत्री
बिहार की राजनीति में आज का दिन ऐतिहासिक है. लगभग 2 दशकों बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद नीतीश युग का अंत हो गया है. नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद उनकी जगह पर सम्राट चौधरी को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है. सम्राट चौधरी को बिहार का नया मुख्यमंत्री बनाया जाएगा. आपको बता दें कि सम्राट चौधरी कल यानी बुधवार को 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.
1990 के दशक से राजनीति की शुरुआत
आपको बता दें कि सम्राट चौधरी बिहार की राजनीति में भाजपा के प्रमुख नेताओं में से एक हैं. सम्राट चौधरी ने अपने सियासी सफर की शुरुआत 1990 के दशक में RJD के साथ की थी. सम्राट चौधरी ने RJD के बाद JDU में शामिल हुए. जिसके बाद JDU में ज्यादा राजनीतिक तबज्जो न मिलने के कारण उन्होंने JDU को भी अलविदा कह दिया. जिसके बाद उन्होंने साल 2018 में BJP में शामिल होना उचित समझा.
बीजेपी विधायक दल के नेता
भले ही सम्राट चौधरी कितने ही दलों को बदलकर बीजेपी में शामिल हुए हों, लेकिन उनका कद पार्टी में काफी ऊंचा हो गया है. आज के समय में सम्राट चौधरी बिहार में बीजेपी के प्रमुख नेताओं में से एक हैं बल्कि यूं कहें कि प्रदेश में भाजपा के नंबर बन पोजीशन पर बिराजमान हो गए हैं. अब सम्राट चौधरी को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है. जिसके बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी उनसे सिर्फ कुछ ही कदम की दूरी पर है.
कल 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ
सम्राट चौधरी को बिहार में नए मुख्यमंत्री के तौर पर चुना गया है. बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी सिर्फ चंद कदम की दूरी पर है. आपको बता दें कि कल 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. इसी के साथ नीतीश युग का लगभग 2 दशकों के बाद अंत हो गया है. सम्राट चौधरी कल 11 बजे बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे.
यह भी पढे़ं- ‘कल पुलिसवालों पर हमला करना है…’, नोएडा हिंसा में पुलिस की जांच तेज; ऑडियो मैसेज और व्हाट्सएप चैट हाथ लगे
