बॉलीवुड में कई बड़ी हस्तियां है, जिन्होंने फिल्मों में जल्द ही डेब्यू करने के चक्कर में 10वीं तक की पढ़ाई भी पूरी नहीं की है. भले ही यह पढ़ाई के मामले में पीछे रह गई हो, लेकिन बात करें बॉलीवुड में अपना करियर बनाने की तो उसमें उन्होंने काफी नाम कमाया है. आज हम आपको लेकिन बताने वाले हैं कि आखिर कौन सी ऐसी एक्ट्रेस है, जिन्होंने अपना पढ़ाई छोड़ कर फिल्मों में जल्द डेब्यू करने को ज्यादा प्राथमिकता दी है. आइए जानते हैं.
इसमें सबसे पहला नाम काजोल का है. दरअसल, काजोल ने महज 16 साल की उम्र में ही अपना एक्टिंग का करियर शुरू कर दिया था. उन्होंने अपनी फिल्म शाहरुख खान के साथ बाजीगर की थी. फिल्म काफी सुपरहीट भी गई थी, जिसके बाद में काजोल ने पढ़ाई छोड़ पूरा समय अपने एक्टिंग में ही दिया.
लिस्ट में दूसरा नाम जिस हिरोइन का आता है, उन्होंने खुद ही कई बार इंटरव्यू में कहा हैं कि वह केवल 12वीं ही पास है. दरअसल, इस हीरोइन का नाम दीपिका पादुकोण है. 12वीं तक की पढ़ाई को पूरा करने के बाद दीपिका ने BA पूरी करने के लिए दाखिला भी लिया था, लेकिन काम की वजह से वह कॉलेज नहीं जा पा रही थी. बाद में डिस्टेंस से भी काम करने की कोशिश की, लेकिन मॉडलिंग और एक्टिंग काम में ज्यादा व्यस्त होने के कारण BA छोड़ना पड़ा.
तीसरे नंबर पर आलिया भट्ट है. एक से एक दमदार फिल्म देने वाली एक्ट्रेस ने फिल्मी जगत में काफी नाम कमाया है. दरअसल, आलिया भट्ट ने 10वीं पास करने के बाद में अपने डेब्यू पर ज्यादा ध्यान दिया और बीच में ही अपनी पढ़ाई को छोड़ दिया. उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई भी पूरी नहीं की है.
सोनम कपूर भी इस लिस्ट में आती है. कई लोगों को नहीं पता हैं लेकिन सोनम ने खुद ही अपने इंटरव्यू में बात कही है कि वह चार साल का इंतजार नहीं कर पाई और फैशन और एक्टिंग दोनों क्षेत्रों में अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी.
भले ही इस लिस्ट में शामिल यह एक्ट्रेस इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन अपने समय में यह सुपरस्टार थी. बता दें कि जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं वह श्रीदेवी है. फिल्मी दुनिया में ज्यादा ध्यान देने के लिए इन्होंने 10वीं तक ही पढाई कि और सारा ध्यान फिल्मी करियर को बनाने में लगा दिया.
लिस्ट में सबसे अंतिम नाम कैटरीना कैफ का है. अपने फेसकार्ड से इन्होंने फिल्मों में कदम रख लोगों को अपना दीवाना बना दिया था. हालांकि, कैटरीना ने कई बार इंटरव्यू में बताया है कि परिवार को बार-बार एक देश से दूसरे देश में जाना पड़ता था, जिसके कारण वह स्कूल कभी जा ही नहीं पाई. घर में जो पढ़ाई करवाई जाती केवल उतना ही पढ़ा है.
ये भी पढ़ें: रात के अंधेरे में उठीं मौत की लपटें! रोहिणी में झुग्गियों में लगी आग; 3 लोगों की जलकर मौत
