मानसून के समय भारत में डेंगू का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है. मच्छरों से होने वाली बीमारियों से ग्रसित लोगों की संख्या इस समय में धीरे-धीरे बढ़ जाती है. अस्पतालों में भी आपको इनसे होने वाली बीमारियों से ग्रसित लोग मिलेंगे. इसी बीच लेकिन एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बता दें कि डेंगू का इलाज न हो पाने के कारण इस समय में कई लोगों की मौत होती थी. हालांकि, ऐसे में एक खबर अच्छी खबर सामने आ रही है.
बता दें कि डेंगू के लिए वैक्सीन मिल चुकी है. डेंगू की वैक्सीन मिलना काफी राहत की खबर है.
भारत में TAK-003 वैक्सीन यानी की Qdenga नामक वैक्सीन को मंजूरी दी जा चुकी है. ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया के तहत एक्सपर्ट कमेटी ने इस वैक्सीन को 4 से लेकर 60 की उम्र के लोगों के लिए अनुमति जारी की है. इसमें लोगों को दो डोज दिया जाएगा. दोनों डोजों के बीच में तीन महीने का अंतर रखा गया है. हालांकि, ट्रायल में यह केवल चार साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के लिए ही सुरक्षित मानी गई है. विशेषज्ञों ने लेकिन वैक्सीन से डेंगू के खतरे के कम होने की बात नहीं कि बल्कि उसमें मददगार साबित होने की बात की है.
इस वैक्सीन से जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है. बता दें कि अब इस वैक्सीन का उत्पादन भारत में भी किया जा सकेगा. विशेषज्ञों ने लेकिन सलाह दी हैं कि लोग पूरी तरीके से इस वैक्सीन पर न रहे बल्कि नियमों का पालन कर घर में मच्छरों का पनपने भी न दें
कहा तैयार की गई यह वैक्सीन
दरअसल, यह वैक्सीन जापान की टाकेडा फार्मास्युटिकल कंपनी लिमिटेड द्वारा विकसित की गई है. सबसे खास बात इस वैक्सीन की यह हैं कि आपको डेंगू हुआ हो या नहीं, इससे कोई भी फर्क देखने को नहीं मिलता हैं. डेंगू से बचने के लिए यह वैक्सीन काफी कारगार साबित है.
यहां दी गई सारी जानकारी रिपोर्ट और तथ्यों के आधार पर है. thetruth24 ऐसी किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. अधिक जानकारी के लिए इन्हें सलाहकार से बात करें
ये भी पढ़ें: हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर: ट्रक को ओवरटेक करना तीन भाइयों को पड़ा भारी, मौके पर मौत
