जम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड में 10वीं के छात्रों का इ्ंतजार अब खत्म हो चुका है. बता दें कि आज मंगलवार को दोपहर के समय में जम्मू कश्मीर बोर्ड ने 10वीं कक्षा के परिणाम को घोषित कर दिया है. बता दें कि इस बार का रिजल्ट पहले के मुताबिक अच्छा बताया जा रहा है. इस बार कुल 88.85 प्रतिशत बच्चे पास हुए है. यह पिछले साल की तुलना के हिसाब से काफी अच्छा है.
अगर आपने अभी तक रिजल्ट चेक नहीं किया है, नीचे दिए स्टे्पस को फॉलों कर रिजल्ट निकाल सकते हैं.
आपको सबसे इनकी आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर जाना हैं.
इसके बाद आपको होम पेज पर JKBOSE 10वीं रिजल्ट 2026 वाले सेक्शन पर क्लिक करना है.
जैसे ही आप उसको क्लिक करेंगे एक पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपना डाटा भरना है.
सभी पूछी जाने वाली चीजों को भरने के बाद में सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें.
आपको आपका रिजल्ट दिखाई दे जाएगा.
भविष्य के लिए रिजल्ट की छायाप्रति अवश्य निकलवा कर रख लें.
किसने मारी बाजी
हालांकि, इस बार बेटों से ज्यादा बेटियों ने अच्छे प्रतिशत हासिल किए है. कुल 87 प्रतिशत छात्र औक 90 प्रतिशत छात्राएं इस बार पास हुई है. बात की जाएं 12वीं की, तो बता दें कि 12वीं समरजोन का रिजल्ट मई 2026 के पहले या दूसरे सप्ताह में निकल सकता है.
ये भी पढ़ें: CM के बयानों पर रोक की मांग! याचिका पर हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती; राज्य सरकार से मांगा जवाब
