पश्चिम बंगाल में आज विधानसभा चुनाव के पहले चरण का 152 सीटों पर मतदान हो रहा है. इस दौरान कई सीटों पर बड़ी संख्या में मतदान हो चुका है.

बंगाल में पहले चरण का मतदान
पश्चिम बंगाल में आज विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो रहा है. पहले चरण में आज 152 सीटों पर मतदान हो रहा है. आज पश्चिम बंगाल में पहले चरण के चुनाव में 1 हजार 478 उम्मीदवार हैं. 152 निर्वाचन क्षेत्रों में 44 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं. इन सभी मतदान केंद्रों में 384 मतदान केंद्रों को काफी संवेदनशील माना जा रहा है.
सुबह 9 बजे तक कितना मतदान
इस दौरान सुबह 9 बजे तक बड़ी मात्रा में लोगों ने मतदान कर दिया था. बंगाल के चुनाव पर पूरे देश की नजरें बनी हुई हैं. यहां इस बार बीजेपी और सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के बीच काफी जबरदस्त मुकाबला है. आपको बता दें कि बंगाल की जनता लगातार बढ़ चढ़कर वोटिंग कर रही है. बंगाल में 152 सीटों में से इन जगहों पर 9 हजे तक इस तरह से वोटिंग हुई है.
किन सीटों पर कितनी वोटिंग हुई?
- पूर्व मेदिनीपुर में 18.81%
- बीरभूम में 19.01%
- जलपाईगुड़ी में 18.50%
- मुर्शिदाबाद में 18.88%
- कूचबिहार में 17.56%
- पश्चिम मेदिनीपुर में 20.51%
- बांकुड़ा में 20.20%
- उत्तर दिनाजपुर में 17.54%
- झाड़ग्राम में 19.94%
- मालदा में 16.96%
- दक्षिण दिनाजपुर में 18.81%
- पश्चिम बर्द्धमान में 19%
- पुरुलिया में 17.83%
- अलीपुरद्वार में 17.70%
- कालिम्पोंग में 18.74%
- दार्जीलिंग में 18.80%
पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग के दौरान सुबह 9 बजे तक इन सीटों पर इस तरह से वोटिंग हुई है.
