UP Board Result 2026: 10वीं और 12वीं के छात्रों की धड़कने बढ़ने लगी हैं क्योंकि कुछ ही देर बाद उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद का रिजल्ट शाम चार बजे जारी होने जा रहा है. ऐसे में अगर कोई छात्र अपना एडमिट कार्ड खो दिया है तो घबराए नहीं. कुछ आसान टिप्स अपनाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. आइए जानते हैं यूपी बोर्ड 2026 का एडमिट कार्ड रोल नंबर कैसे मिलेगा?
घबराए नहीं…
एग्जाम हुए काफी टाइम हो गया है. ऐसी स्थिति में यूपी बोर्ड के छात्र अपना रोल नंबर कई बार भूल जाते हैं. यहां आपको यूपी बोर्ड रोल नंबर निकालने का पूरा प्रोसेस बताया जा रहा है. सभी छात्र यहां अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं. यूपी बोर्ड रोल नंबर अगर आपके पास नहीं होगा तो रिजल्ट देखने में समस्या होगी. आइए जानते हैं कुछ आसान से टिप्स.
कैसे चेक करें अपना रोल नंबर?
यूपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर एडमिट कार्ड निकालने का प्रोसेस बिल्कुल आसान है. इसके लिए दो से तीन अलग-अलग तरीके आप यूज कर सकते हैं. अगर आप अपना यूपी बोर्ड रोल नंबर भूल गए हैं तो सबसे पहले यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 के लिए एडमिट कार्ड रोल नंबर चेक करने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज उत्तर प्रदेश की आधिकारिक पोर्टल ओपन होगा. अब यहां पर यूपी बोर्ड लेटेस्ट न्यूज 2026 लिंक पर क्लिक करें. अब यूपी बोर्ड 10th 12th रिजल्ट के लिए रोल नंबर एडमिट कार्ड डाउनलोड बटन पर क्लिक करें. इसके बाद यहां पर अपना नाम और वर्ष सेलेक्ट करके यूपी बोर्ड रोल नंबर चेक बटन पर क्लिक करें. आपका यूपी बोर्ड रोल नंबर आपके मोबाइल स्क्रीन पर दिखाई देगा.
कैसे चेक करें यूपी बोर्ड रिजल्ट
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद शाम चार बजे रिजल्ट जारी कर देगा. आप यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं. इसके बाद होमपेज पर UP Board Class 10th Result 2026 या UP Board Class 12th Result 2026 पर क्लिक करें. अब अपना रोल नंबर और अन्य डिटेल्स भरें. कैप्चा कोड को भरकर सबमिट दें. अब स्क्रीन पर आपका रिजल्ट खुल जाएगा. इसका प्रिंट ले सकते हैं.
