Mirzapur Truck Accident News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं. ब्रेक फेल होने से बेकाबू हुए ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी जिससे घटनास्थल पर ही 11 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में 8 लोग जिंदा जल गए. इस टक्कर के बाद बोलेरो में अचानक आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि उसमें सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला. देखते ही देखते बोलेरो आग का गोला बन गई और उसमें बैठे 8 लोग जिंदा जल गए. यह दृश्य बेहद दर्दनाक था. हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा है. मौके पर पहुंची पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने कहा कि राहत और बचाव कार्य जारी है. मृतक के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है.
कहां हुआ ये बड़ा हादसा?
मिर्जापुर जिले के ड्रमंडगंज में रात में भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक ट्रक ने कार और बोलेरो को टक्कर मार दी. जिसके चलते गाड़ियों में आग लग गई. भीषण सड़क हादसे में मौके पर ही 11 लोगों की मौत की पुष्टि पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर ने की. मृतकों में कौन-कौन है, अभी इनकी पहचान नहीं हो पाई है, परंतु एक बोलेरो गाड़ी मिर्जापुर की. जबकि, दूसरी कार सोनभद्र की बताई जा रही है. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मृतक के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है. यातायात सुचारू रूप से मार्ग पर चालू हो सके. इसके लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं. जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और एसपी अपर्णा रजक कौशिक मौके पर पहुंची. एसपी ने बताया कि बुधवार को शाम करीब साढे आठ बजे सूचना मिली कि ड्रमंडगंज के भैंसोड़ इलाका में हादसा हो गया है.
हादसे में बोलेरो सवार 8 लोग जिंदा जल
बताया गया कि एक ट्रक पीछे से आ रहा था. ब्रेक फेल होने पर दूसरी ट्रक को मारते हुए आगे बढ़ी. दोनों के बीच में अल्टो कार फंस गई. एक अन्य बोलोरो गाड़ी में टक्कर लगी तो उसमें आग लग गई. अब तक 11 लोगों की मौत हुई है. इस मौके पर पुलिस की टीम में मौजूद हैं. लगातार कार्रवाई किया जा रहा है. रूट डायवर्जन करके वाहनों को आगे बढ़ाया जा रहा है. एक ट्रक बिहार तो दूसरा मध्य प्रदेश का है, जबकि अल्टो कार सोनभद्र और बोलेरो मीरजापुर की है. इस हादसे में बोलेरो सवार 8 लोग जिंदा जल गए हैं.
ये भी पढ़ें: बंगाल चुनाव में ‘माछ-भात’ का तड़का, मंगलवार को मछली खाना पड़ा नेताजी को भारी, चुनावी प्रचार ने लिया उलटा रूख
