उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार चारधाम यात्रा को लेकर लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है. सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाने के आरोप में अब तक 3 FIR दर्ज की जा चुकी हैं.

धामी सरकार का सख्त रुख
उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार लगातार राज्य में सख्ती से पेश आ रही है. उत्तराखंड में इस समय चारधाम यात्रा चल रही है, जिसको लेकर बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने जा रहे हैं. अब इसी को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही गलत जानकारी वाली खबरें और भ्रामक खबरों के खिलाफ धामी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है. इस मामले में पुलिस ने संबंधित व्यक्तियों पर FIR करना शुरू कर दी है.
3 मामलों में FIR दर्ज
राज्य की धामी सरकार ने सोशल मीडिया पर फैलने वाली गलत जानकारी और भ्रामक खबरों के मामले में सख्ती अपनाई है. अभी तक इस मामले में 3 FIR दर्ज हो चुकी हैं. इस तरह के मामलों को लेकर सरकार लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है. सरकार का साफ कहना है कि सोशल मीडिया पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है और जो लोग चारधाम यात्रा से जुड़ी हुई गलत जानकारी फैला रहे हैं, उन्हें पहचानकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
सोशल मीडिया पर गलत दावे
आपको बता दें कि केदारनाथ मंदिर को लेकर व्यवस्थाओं पर गलत दावे किए गए, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कहा गया कि श्रद्धालुओं को बिना दर्शन लौटाया जा रहा है, 15-15 घंटे लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है. जिसके बाद प्रशासन ने इन दावों को पूरी तरह गलत बताया है. प्रशासन के मुताबिक लोग पूरी व्यवस्था के साथ दर्शन कर रहे हैं और यात्रा पूरी तरह से नियंत्रण में है.
सीएम धामी के साफ निर्देश
सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाने के मामले में अभी तक 3 FIR दर्ज हो चुकी हैं. आपको बता दें कि रुद्रप्रयाग जिले में 2 नई FIR दर्ज की गई हैं, इससे पहले भी इस तरह के मामले में एक FIR दर्ज हो चुकी है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि यात्रा से जुड़ी किसी भी अफवाह या गलत जानकारी फैलाने वाले जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए. सरकार का कहना है कि और भी वीडियो और पोस्ट जांच में हैं, उनके ऊपर भी जल्दी कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढे़ं- ‘महिलाएं किसी नेता के कमरे में…’, पप्पू यादव ने अपने बयान पर मांगी माफी; बोले- गिद्धों की नजर नहीं पड़े दूंगा
