आए दिन भीषण सड़क हादसे देखने को मिलते हैं. ऐसे में एक बार फिर राजस्थान से दर्दनाक सड़क हादसा सामने आ रहा हैं. दरअसल, यहां पर एक डंपर और बोलेरो की भिंड़त से तीन लोग जिंदा जल गए. साथ ही 5 लोगों के घायल होने की खबर भी सामने आ रही है.
शादी समारोह में जा रहे थे सभी
जानकारी के अनुसार, हादसा 23 अप्रैल रात 10:00 बजे के करीब में थिरपाली गांव में हुआ था. बोलेरो में सवार लोग सिधमुख से पिलानी में शादी समारोह में जा रहे थे. वहीं, डंपर चुरू जा रहा था. आसपास के लोगों ने बताया कि डंपर हाई स्पीड से आ रहा था, जिसकी वजह से वह अपना नियंत्रण खो बैठा. हादसे के बाद भीषण आग लग गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर बुलाया गया.
घायलों को किया गया रेफर
बता दें कि इस हादसे में 3 लोग पूरी तरीके से जल गए, वहीं, 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं. गंभीर रूप ले जख्मी होने के कारण घायलों को पिलानी के बिरला से जयपुर में रेफर कर दिया गया. वहीं, डेड बॉडी को चुरू में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
हादसे के बाद में लोगों को काफी ट्रैफिक का सामना करना पड़ा. दरअसल, सादुलपुर-पिलानी रोड पर काफी लंबे समय तक जाम लग गया था. काफी मशक्कत के बाद में सड़क से ट्रैफिक को हटाया गया.
ये भी पढ़ें: ‘महिलाएं किसी नेता के कमरे में…’, पप्पू यादव ने अपने बयान पर मांगी माफी; बोले- गिद्धों की नजर नहीं पड़े दूंगा
