गुजरात के अहमदाबाद में इंस्टाग्राम पर स्टोरी को लेकर युवकों के बीच विवाद हो गया. इस विवाद के दौरान एक युवक की हत्या कर दी गई. पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर विवाद
गुजरात के अहमदाबाद से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां इंस्टाग्राम पर पुरानी एक पोस्ट को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो कि बाद में इतना ज्यादा बढ़ गया कि इस विवाद के कारण एक युवक की जान चली गई. सोशल मीडिया पर लिखी एक चुनौती के कारण विवाद बढ़ा और हिंसा में बदल गया. इस घटना के बाद इलाके में यह चर्चा का विषय बन गई है.
बुधवार रात को हुई घटना
जानकारी के मुताबिक पूरी घटना वेजलपुर इलाके में बुधवार रात लगभग 10.30 बजे के आसपास हुई है. यहां एक युवक के ऊपर 3 युवकों ने हमला कर दिया. ऐसा बताया जा रहा है कि युवक ने कुछ समय पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी डाली थी, जिसमें उसने लिखा था कि ‘तुमसे जो हो सकता है कर लो.’ उस स्टोरी के कारण ही दोनों पक्षों के बीच में विवाद चल रहा था.
चाकू से किया युवक पर हमला
घटना में मरने वाले युवक की पहचान 19 साल के मोहम्मद सालिक इम्तियाज हुसैन शेख के रूप में की गई है. घटना की रात 3 आरोपी सालिक के पास पहुंचे और पुरानी स्टोरी को लेकर विवाद शुरू हो गया. जिसके बाद यह विवाद हिंसा में बदल गया. जिसके बाद तीनों आरोपियों ने सालिक को पकड़कर उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
इस दौरान बचाव के लिए आगे आया कासिब सैयद भी घायल गया. जिसके बाद तुरंत ही दोनों को अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने सालिक को मृत घोषित कर दिया. इस घटना में शामिल आरोपियों की पहचान रेहान, फैजल पठान और फैजान पठान के रूप में की गई है. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रेहान को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं फैजल और फैजान अभी भी फरार हैं. पुलिस की टीम लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई है.
यह भी पढ़ें- धामी सरकार का कड़ा एक्शन! चारधाम यात्रा पर अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई; अब तक दर्ज हो चुकीं 3 FIR
