छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक कपल तीसरी मंजिल से नीचे गिरा. जिसके बाद युवक की मौत हो गई और युवती की हालत गंभीर है. अस्पताल में लगातार युवती का इलाज किया जा रहा है.

तीसरी मंजिल से गिरा कपल
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. बिलासपुर के अभिलाषा परिसर में मौजूद ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में एक कपल देर रात तीन मंजिल से नीचे गिरा. धमाके की आवाज सुनकर जैसे ही आसपास रहने वाले लोग घरों से बाहर निकले, तो सभी लोग यह देखकर चौंक गए. स्थानीय लोगों के मुताबिक तीन मंजिला इमारत से गिरने के बाद युवक और युवती खून से लथपथ होकर जमीन पर पड़े थे.
युवती की हालत गंभीर
घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत ही पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और कपल को अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा युवक को मृत घोषित कर दिया गया. इसी के साथ युवती की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और देर रात में बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर दोनों पार्टी करने गए थे.
छत पर मिली शराब की बोतल
मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस को घटना के बाद छत पर शराब की बोतल और कुछ कपड़े और कुछ सामना मिला है. जब युवक नीचे गिरा तो वह सिर्फ बनियान और अंडरवीयर में था, जिसके चलते यह मामला रहस्यमयी बन गया है. पुलिस की टीम लगातार मामले की जांच कर रही है और आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है.
मामले में लगातार हो रही जांच
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जब युवती पूरी तरह होश में आएगी तब ही मामले में सच्चाई सामने आ पाएगी. पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले में लगातार परिजनों और करीबी लोगों से पूछताछ कर रही है. मामले में यह जांच भी की जा रही है कि क्या दोनों ने शराब पीकर संबंध बनाए और फिर उसके बाद नीचे गिरे. मामले में लगातार जांच की जा रही है.
यह भी पढे़ं- इंस्टाग्राम स्टोरी ने पैदा किया खूनखराबा! अहमदाबाद में युवक की चाकू मारकर हत्या; पुरानी स्टोरी को लेकर हुई विवाद
