नोरा फतेही अपने डांस मूव्स के कारण लोगों के बीच में काफी पसंद की जाती है. हालांकि, वह केवल अपने डांस लुक नहीं अपने ग्लैमर लुक के लिए भी काफी पसंद की जाती है. अपने मूव्स से उन्होंने लोगों को अपना दीवाना बना दिया था. गाना आते ही लोग उनके स्टेप्स को फॉलों करना रील्स बनाने लगते हैं.
हालांकि, एक गाना जो लोगों के बीच में काफी ज्यादा फेमस हुआ था. उस गाने में पहने कपड़े को लेकर नोरा आज भी लोगों के बीच चर्चे में रहती है. बता दें कि यह गाना सुष्मिता सेन के पुराने गानें का रिमेक वर्जन था. सत्यमेव जयते का यह गाना लोगों के बीच में काफी फेमस हुआ था.
कई बार नोरा फतेही ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि कैसे उन्हें गाने को करने के लिए एक ऐसा ब्लाउज दिया गया, जिसमें वह बिल्कुल भी सहज महसूस नहीं करती थी. उन्होंने उस ब्लाउज के लिए साफ मना कर दिया था. हालांकि, उन्हें लगा था कि डायरेक्टर उनपर चिल्लाएंगे. खुद को क्या समझती हो जैसी बातें बोली जाएंगी, पर नोरा ने बताया कि डायरेक्टर ने उनकी बात को समझा. उन्होंने नोरा को उनकी पसंद के कपड़े दिए.
नोरा का कहना था कि सभी के अंदर में एक अट्रैक्शन होता हैं. उसे अश्लील दिखाने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि वह परफॉर्मेंस देना चाहती है न कि सिर्फ स्किन को शो करना चाहती है. साथ ही उस समय में रमजान का महीना भी था. दर्शकों की मर्यादा को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया गया है. पेट को दिखाने में उन्हें किसी भी तरीके की परेशानी नहीं थी लेकिन क्लीवेज दिखाने में परेशानी थी. बेली डांस के लिए पेट जरूरी होता है.
हालांकि, कई बार डायरेक्टर पार्टियों में नोरा का मजाक बनाते हुए भी दिखाई दिए है. बहुत बार उन्होंने बताया कि कैसे नोरा ने उस समय ब्लाउज के लिए मना कर दिया था.
ये भी पढ़ें: ‘गलत पार्टी में मैं सही आदमी…’, राघव चड्ढा ने दिया AAP से इस्तीफा; बीजेपी में शामिल होने का ऐलान
