मिडिल ईस्ट में हो रही वॉर के कारण देश में कई चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है. सबसे ज्यादा बात करें इस जंग में असर पड़ने वाली चीज की तो वह घरों में प्रयोग होने वाली घरेलू गैस में है. दरअसल, आवाजाही में रोक होने के कारण घरेलू गैस की कीमत में इतनी बढ़त देखने को मिली है.

इसी बीच एक और खबर लोगों के सामने आ रही है. बता दें कि 1 मई से घरेलू गैस की कीमत में बढ़त देखने को मिल सकती है. वहीं, संभावना जताई जा रही हैं कि पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में चुनाव खत्म होते ही तेल कंपनियां कीमतों में इजाफा कर सकती है. हालांकि, अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
हालांकि, मिडल ईस्ट में हो रही वॉर की वजह से कनेक्शन में भी काफी चेंज देखने को मिला है. ऐसा इसलिए किया हैं क्योंकि अभी के समय सरकार घरों की मांग को पूरा करने में ज्यादा ध्यान दे रही है. इसी कारण से कई नियमों में बदलाव किए गए है. आइए जानते हैं.

दरअसल, शहरी क्षेत्रों में दो रिफिल के बीच 25 दिनों और गांव में 45 दिन का अंतर रखा गया है. जानकारी के अनुसार इस नियम को स्थाई करने की कोशिश की जा रही है. इस नियम से उपभोक्ता की फर्जी बुकिंग पर रोक लग गई है. बता दें कि नए कनेक्शन को भी फिलहाल के लिए बंद कर रखा गया है. बिना किसी पंजीकृत मोबाइल नंबर के उपभोक्ता को डिलीवरी नहीं मिलेगी.

फिलहाल की परिस्थितियों को देखते हुए विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि उपभोक्ताओं को PNG जैसे विकल्पों पर विचार करना चाहिए ताकि सिलेंडर की वेटिंग से से बचाव हो सके. हालांकि, बड़े परिवारों के लिए वेटिंग पीरियड का गैप काफी चुनौतीभरा हो सकता है. इसी कारण से गैस की बचत करना ही जरूरी है.
