मुंबई से एक चौंका देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां पर एक पूरे परिवार की मौत फल खाने की वजह से हो गई है. हालांकि, यह वहीं फल है जो कि गर्मियों में लोग बड़े चाव से खाते हैं. हम जिस फल की बात कर रहे हैं वह तरबूज हैं.
दरअसल, मुबंई में एक पूरे परिवार की रात में तरबूज खाने के कारण मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक रात के समय में परिवार के घर में रिश्तेदार आए थे. पूरे परिवार ने जमकर परिवार के साथ पार्टी की थी. रिश्तेदारों के जाते ही परिजनों ने तरबूज खाया. किसी को भी नहीं पता था कि जिसे वह बड़े चाव से खा रहे हैं वहीं, उनकी मौत की वजह भी बनेगा.
तरबूज के खाते ही परिवार को पेट दर्द और उल्टी होने लगी थी. इसके बाद उन्होंने फैमली डॉक्टर को दिखाया. फिर भी लेकिन उनकी हालत में सुधार न होने की वजह से परिवार वाले अस्पताल गए. तब तक लेकिन सभी का शरीर नीला पड़ चुका था.
डॉक्टरों ने जांच में बताया कि सभी के शरीर में किसी तरीके का टॉक्सिन है, जिसके कारण उनके साथ ऐसा हुआ है. यह टॉक्सिन अकसर गलत तरीके से स्टोर किए गए खाने से होती है. कई समस्याओं में शरीर में पानी की कमी भी हो जाती है. सही समय और सही तरीके से इलाज न मिल पाने के कारण लोगों की जान भी चली जाती है. जैसा की इस परिवार के संग में हुआ है. पूरे परिवार की मौत हो गई.
इसी कारण से लोगों को सलाह दी जाती है कि बाजारों से खरीदते हुए सामानों में सावधानी बरते. उन्हें अच्छे से धोए.
ये भी पढ़ें: कुछ ही मिनटों में ले सकता है आपकी जान, जानें सापों की दुनिया के ‘किंग’ की क्या है पहचान
