हमीरपुर के नेशनल हाईवे-34 पर देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ. ट्रक और ओमनी वैन की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. NH-34 पर तेज रफ्तार ट्रक और ओमनी कार की आमने-सामने की जोरदार भिडंत, में 4 लोगों की मौत हो गई है. इस हादसे में 3 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक, बारातियों से भरी ओमनी कार तेज रफ्तार ट्रक से जा टकराई. कार बारातियों को लेकर हमीरपुर से महोबा जिले जा रही थी.
सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सीएचसी मौदहा में भर्ती कराया गया है. प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है. घटना के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है. यह घटना मौदहा कोतवाली इलाके के नाराइच रोड की है.
वैन के परखच्चे उड़े
जानकारी के मुताबिक, हमीरपुर के कुरारा थाना क्षेत्र के ग्राम डामर से कुशवाहा समाज की बारात महोबा के ग्राम खड्डी पहरा जा रही थी. बारात में शामिल कुछ लोग ओमनी वैन से जा रहे थे. इस कार में 7 लोग सवार थे, लेकिन छिरका के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से जा टकराई. टक्कर इतनी भयंकर थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. हादसे को अंजाम देने वाले ट्रक और चालक पुलिस की हिरासत में है. हादसे को लेकर पुलिस कार्रवाई में जुटी है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
इधर, सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक, सीओ मौदहा सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.
यह भी पढे़ं- ‘पद चाहिए तो शारीरिक संबंध…’, BJP महिला नेता ने जिलाध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप; फेसबुक लाइव से खुला पिटारा
