UP Rain Alert: बीते कई दिनों से गर्मी की मार झेल रहे उत्तर प्रदेश में अब राहत की वाली बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक पूरे प्रदेश में 2 मई तक आंधी-बारिश का सिलसिला बना रह सकता है. हालांकि कुछ जिलों में लू का प्रकोप जारी रह सकता है. पढ़िए आज कैसा रहेगा यूपी का मौसम.

आज यूपी का मौसम
सोमवार शाम से ही यूपी के कई जिलों में मौसम बदलने लगा. बादलों की आवाजाही के साथ-साथ तेज आंधी भी चल रही है. वहीं आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक 28 अप्रैल से 2 मई तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश और वज्रपात के साथ-साथ तेज हवा भी चलेगी. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश का सबब बना रहेगा.
गरज के साथ बारिश, आंधी
28 अप्रैल 2026 को उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण, राज्य के कई जिलों में गरज के साथ बारिश, आंधी और 40-50 किमी/घंटा (कुछ क्षेत्रों में 60-80 किमी/घंटा) की तेज हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है. आईएमडी के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, 28 अप्रैल 2026 को कई जिलों में तेज हवाएं चलेंगी. यहां भारी बारिश होने की संभावना बनी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के हापुड़, मेरठ, सहारनपुर, बिजनौर, रामपुर, बुलंदशहर, बदायूं, ज्योतिबाफुले नगर, औरैया, आगरा, मथुरा, महामायानगर, जालौन, फिरोजाबाद, बलरामपुर, कानपुर और लखनऊ में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इस दौरान करीब 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है।
लखनऊ का मौसम
किन शहरों में कितना रहा अधिकतम तापमान
बीते 27 मार्च को आगरा में 44.4, अलीगढ़ में 43.4, अयोध्या में 38.0, आजमगढ़ में 38.2, बहराइच में 38.6, बलिया में 36.0, बांदा में 47.6, बाराबंकी में 39.0, बरेली में 39.6, मथुरा-वृंदावन में 42.8, मेरठ में 42.1, मुरादाबाद में 40.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कल अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा. लखनऊ में कल अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
बांदा सबसे गर्म
बुंदेलखंड का बांदा जिला पूरे प्रदेश में सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार यह तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री ज्यादा है और ‘गंभीर लू’ की श्रेणी में आता है. भीषण गर्मी और झुलसाने वाली हवाओं ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है. IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रयागराज 45.7°C के साथ दूसरा सबसे गर्म शहर रहा. यहां तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री ऊपर रहा.
यह भी पढ़ें- हमीरपुर में भीषण सड़क हादसा: NH-34 पर ट्रक और वैन की सीधी भिड़ंत, 4 बारातियों की दर्दनाक मौत; 3 की हालत गंभीर
