मुंबई के मीरा रोड पर एक युवक ने सुरक्षाकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया. आरोपी ने सुरक्षाकर्मियों से पहले नाम और धर्म पूछा और फिर कलमा पढ़ने के लिए कहा. जिसेक बाद उनके ऊपर चाकू से हमला कर दिया.

सुरक्षाकर्मियों पर चाकू से हमला
मुंबई के मीरा रोड पर मौजूद नया नगर में सुरक्षाकर्मियों पर चाकू से हमला हुआ, जिसकी जांच अब मुंबई ATS को सौंपी गई है. मामले में जांच कर रहे अधिकारियों को इस घटना में संभावित लोन वुल्फ हमले का शक है. इसी के साथ आरोपी के पास मिले एक नोट में ISIS, लोन वुल्फ, जिहाद और गाजा जैसे शब्द लिखे हुए हैं. इसी के साथ नोट में और भी कई बातें लिखी हुई थीं.
नाम और धर्म पूछकर किया हमला
आपको बता दें कि रविवार को नया नगर में एक युवक ने 2 सुरक्षाकर्मियों पर चाकू से हमला किया था. हमले से पहले उनका नाम और उनका धर्म पूछा था और फिर सुरक्षाकर्मियों से कलमा पढ़ने के लिए भी कहा था. जिसके बाद युवक ने दोनों के ऊपर चाकू से हमला कर दिया था. सुरक्षाकर्मी एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में ड्यूटी पर तैनात थे. इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
आरोपी के पास से बरामद नोट
मामले में गिरफ्तार आरोपी की पहचान 31 साल के जुबैर अंसारी के रूप में की गई है. जुबैर के पास नोट भी मिले हैं. इन नोट पर ‘LONE WOLVES WILL POUNCE ON YOU, You mushrikeen will see real jihad in bilad Hind from now!’ के साथ और भी कई बातें लिखी गई थीं. इन नोट पर ‘People, family, wives, parents will leave you. May Allah guide them. Gaza will only be free by’. जैसी बातें लिखी गई थीं.
मुंबई ATS को सौंपी गई जांच
फिलहाल अब इस नोट की जांच मुंबई ATS को सौंप दी गई है. जांच अधिकारी इस मामले में जांच कर रहे हैं. ATS इस मामले में यह जांच भी कर रही है कि हमला पूर्व नियोजित था या फिर अचानक से हुए विवाद का परिणाम था. फिलहाल जांच एजेंसी इस मामले में आरोपी के डिजिटल फुटप्रिंट, मोबाइल, ब्राउजिंग हिस्ट्री और कम्युनिकेशन रिकॉर्ड की जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें- ड्रेनेज लाइन से मिला था महिला का शव, पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपी; बुजुर्ग कपल ने की थी हत्या
