मुंबई के अंधेरी में ड्रेनेज से एक महिला का शव बरामद हुआ था, जिस मामले में जांच करते हुए पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों ने घरेलू विवाद के चलते महिला की हत्या कर दी थी.

ड्रेनेज लाइन से बरामद हुआ था शव
महाराष्ट्र के मुंबई में कुछ दिनों पहले ड्रेनेज लाइन से एक अज्ञात महिला की लाश मिली थी. जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में जांच करते हुए मामले को सुलझा लिया है. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आपको बता दें कि मुंबई के अंधेरी इलाके में ड्रेनेज लाइन से एक अज्ञात महिला की लाश मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू की थी.
सफाई के दौरान दिखा था शव
जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला 24 अप्रैल की सुबह सामने आया था. सुबह के समय अंधेरी पूर्व में मौजूद एक ड्रेनेज लाइन की बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के कर्मचारी साफ कर रहे थे. इसी दौरान उन्हें नाले के अंदर एक महिला का शव दिखाई दिया था. जिसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई और टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव को बाहर निकालकर मामले की जांच शुरू की थी.
पुलिस ने शुरू की थी मामले की जांच
पुलिस के मुताबिक शव की हालत काफी खराब थी, जिससे उसकी पहचान करना काफी मुश्किल था. पुलिस ने काफी जांच की, जिससे एक महिला के लापता होने की जानकारी मिली थी. जिसके बाद में उस महिला की पहचान शव से मेल खा गई. जानकारी के मुताबिक महिला की उम्र लगभग 40 साल बताई जा रही है और वह अंधेरी की रहने वाली थी.
गिरफ्तार किए 2 आरोपी
पुलिस ने इस मामले में जांच करते हुए 2 संदिग्धों को हिरासत में लिया, जिनसे पूछताछ करने पर सामने आया कि महिला की हत्या उनके परिचितों ने की थी. जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 65 साल के जोसेफ कोयेलो और 63 साल की मारिया कोयेलो के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद के चलते आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया और सबूत मिटाने के लिए लाश को ड्रेनेज में फेंक दिया था.
यह भी पढे़ं- एक महीने में बदला फैसला! रिंकू सिंह राही ने वापस लिया इस्तीफा; सिस्टम पर उठाया था सवाल
