तेलंगाना के कामारेड्डी जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है. दरअसल, यहां पर शनिवार के दिन चिकन को लेकर हुई एक मामूली कहासुनी में 28 वर्षीय कबाड़ विक्रेता की उसकी पत्नी ने हंसिया से हमला कर जान ले ली है. बताया जा रहा हैं कि पति ने अपनी पत्नी को चिकन न पकाने के के लिए डांटा था. इसी बात से गुस्सा होकर उसने ऐसा फैसला लिया है.
मृत युवक की पहचान कोडंदम शिवाजी के रूप में की गई है. वह गोसांगी कॉलोनी निवासी था. शनिवार के दिन में रात 9 बजे के आसपास में दोनों के बीच में झगड़ा हुआ था. दोनों के बीच में चिकन करी को न बनाने के लिए लड़ाई हुई थी. हालांकि, पास में रहने वाले दादाया और शरदा ने दोनों के बीच के झगड़े को सुलझाने की कोशिश की थी. पड़ोसियों के जाने के बाद में लेकिन दोनों के बीच में फिर से झगड़ा हुआ. पति शिवाजी ने लक्ष्मी के ऊपर अपनी पसंद से खाना बनाने और घरेलू समास्याओं को लेकर आरोप लगाना शुरू किया,
एक बार फिर उनके झगड़े को सुलझाने के लिए व्यक्ति बीच में आया. उन्हीं की रिश्तेदार नंदिनी ने दोनों को शांत कराने की कोशिश की थी. इसी बीच लेकिन लक्ष्मी ने घर में रखी हुई हंसिया को उठाया और शिवजी की गर्दन पर हमला कर दिया. हमले के बाद में शिवजी जमीन पर गिर पड़े. ज्यादा तेज से गिरने के कारण उनके सिर पर काफी गंभीर चोट आ गई. ज्यादा खून बहने की वजह से उनकी मौत मौके पर हो गई.
पुलिस की दी जानकारी के अनुसार दोनों की शादी 6 साल पहले हुई थी. दंपति की 2 बेटियां भी है. दोनों के बीच में अकसर विवाद हुआ करता था. बड़े लड़ाई को सुलझाने के लिए भी आते थे फिर भी दोनों के बीच में लड़ाई हुआ करती थी. छह महीने से दोनों अपने रिश्तेदार दायायाह के मकान में किराए पर रह रहे थे. रिश्तेदार ने भी कई बार झगड़े को ठीक कराने की कोशिश की. हालांकि, एक दिन विवाद इतना बड़ा रूप लेगा किसी ने नहीं सोचा था. मृत युवक के बड़े भाई सूरी लक्ष्मी के खिलाफ में शिकायत दर्ज कराई है. लक्ष्मी के ऊपर बीएनएस की धारा 103 (1) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया. आरोपी पत्नी के खिलाफ में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
ये भी पढे़ं: पश्चिम बंगाल चुनाव: 12 लाख आवेदनों में 1468 को मंजूरी; दूसरे चरण का कल होना है मतदान
