पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को दूसरे चरण का चुनाव होना है. वोटिंग वाले इलाकों में वोटर लिस्ट में नामों को शामिल करने के लिए लंबित 12 लाख 90 हजार से ज्यादा आवेदनों में से अभी तक सिर्फ 1468 को ही क्लियरेंस मिल पाई है.

1468 आवेदनों को मिली क्लियरेंस
पश्चिम बंगाल में बुधवार यानी कल दूसरे चरण की वोटिंग होनी है. दूसरे चरण की वोटिंग वाले इलाकों में वोटर लिस्ट में नामों को शामिल करने के लिए लंबित 12 लाख 90 हजार से ज्यादा आवेदनों में से अभी तक सिर्फ 1468 को ही क्लियरेंस मिल पाई है. आपको बता दें कि 6 अपीलों को रद्द कर दिया गया है. इससे पहले वोटिंग के पहले चरण में 14 लाख आवेदनों यानी कि अपीलों में से सिर्फ 139 को ही हरी झंडी मिली थी.
3 करोड़ 12 लाख लोग करेंगे मतदान
आपको बता दें कि इस चरण में 3 करोड़ 12 लाख से ज्यादा मतदाताओं के द्वारा वोटिंग की जाएगी, जो 1448 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. दूसरे चरण में वोटिंग के लिए 41 हजार एक मतदान केंद्रों को बनाया गया है. आपको बता दें कि दक्षिण 24 परगना का भांगड़ निर्वाचन क्षेत्र की चर्चा बार सबसे ज्यादा 19 उम्मीदवारों के मैदान में होने के कारण है. वहीं हुगली जिले के गोघाट में सबसे कम उम्मीदवार हैं, यहां सिर्फ 5 उम्मीदवार हैं.
142 सीटों पर होना है चुनाव
आपको बता दें कि दूसरे चरण में 142 सीटों पर कुल 3 करोड़ 21 लाख 73 हजार 837 मतदाता हैं. इस लिस्ट में 1 करोड़ 64 लाख 35 हजार 627 मतदाता पुरुष हैं, तो वहीं 1 करोड़ 57 लाख 37 हजार 418 मतदाता महिलाएं हैं. दूसरे चरण के दौरान 792 मतदाता तीसरे लिंग वाले हैं. आपको बता दें कि इस दौरान 18-19 साल की उम्र वाले 4 लाख 12 हजार 668 नए और युवा मतदाता पहली बार अपने वोट की ताकत को दिखाएंगे.
4 मई को घोषित होंगे रिजल्ट
आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का दूसरा चरण 142 सीटों पर होना है. यह चुनाव प्रदेश की राजनीतिक दिशा को तय करने में काफी अहम भूमिका निभाएगा. दूसरे चरण के लिए कल यानी बुधवार 29 अप्रैल को वोटिंग होनी है. वहीं 4 मई को परिणाम घोषित किए जाएंगे. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2 चरणों में 294 सीटों पर हो रहा है. पहले चरण में भारी वोटिंग देखने को मिली थी, जिसके बाद अब पूरे देश की नजरें दूसरे चरण पर टिकी हुई हैं.
यह भी पढे़ं- पटियाला में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोट से दहला राजपुरा-शंभू रेल रूट; सुरक्षा एजेंसियों में अलर्ट
