मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र से एक हैरान करने मामला सामने आया है. दरअसल, यहां पर ऐसे गुप्त तहखाने पर छापेमारी की है, जिसकी भनक किसी को भी नहीं हो सकती थी. देखने से पूरा कमरा एक सामान्य कमरे जैसे ही लग रहा था, लेकिन कड़ी जांच पड़ताल में ऐसा खुलासा हुआ कि सभी लोग चौंक गए.
दरअसल, ग्राम अल्लीपुर के पास में बने हुए कब्रिस्तान के पास में एक कमरा काफी सामान्य दिखाई दे रहा था. हालांकि, जांच में कमरे के नीचे से एक गुप्त तहखाना मिला है. बेहद चालाकी से इसे तैयार किया गया था. इस तहखाने में अवैध तरीके से हथियार बनाए जा रहे थे. गुप्त तहखाने में बड़े स्तर पर अवैध पिस्टल को तैयार करने का काम हो रहा था. सर्विलांस सेल, स्वाट टीम, और थाना पुलिस द्वारा की कार्रवाई के बाद में इस गुप्त फैक्ट्री का पता लगाया गया, जिसके बाद छापेमारी की गई.
पुलिस की इस कार्रवाई में बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुए है. बता दें कि तहखाने में से 3 अधबनी हुई पिस्टल. 8 पूरी तरीके से तैयार पिस्टल, बैरल, कई मैगजिन और हथियार बनाने के दौरान प्रयोग होने वाले उपकरण मिले हैं. वहां पर करीब 11 लोग मौजूद थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
एसएसपी अविनाश पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ऑन डिमांड अवैध पिस्टल को तैयार करते थे. यानी की उन्हें जितनी डिमांड मिलती थी, वह उतने ही हथियार को बनाया करते थे. एक हथियार को वह 35 हजार से 60 हजार रुपये के बीच में बेचा करते थे.
पुलिस को आशंका हैं कि यह नेटवर्क कई बड़े शहरों में भी हो सकता हैं. इसी कारण से पुलिस अब पूछताछ कर अन्य जगहों से भी जानकारी इकट्ठा करने की कोशिश कर रही है. शुरूआती जांच में पुलिस ने आशंका जताई हैं कि यह नेटवर्क काफी बड़ा हो सकता हैं. इसमें कई लोगों के जुड़े होनी की संभावना हैं.
ये भी पढ़ें: पटियाला में रेलवे ट्रैक पर धमाका, विस्फोट से दहला राजपुरा-शंभू रेल रूट; सुरक्षा एजेंसियों में अलर्ट
