ट्रेन की जनरल कोच की भीड़ देख आम लोगों को रौंगटे खड़े हो जाते हैं. बता दें कि जनरल कोच में इतनी ज्यादा भीड़ होती है कि लोगों को खड़े होने की जगह तक नहीं होती हैं. ऐसे में लोग सुविधा के लिए एसी कोच का टिकट लेते हैं. भले ही एसी कोच की टिकट महंगी हो लेकिन लोग अपनी सुविधा के लिए उसकी टिकट लेते है. ताकि उन्हें भीड़ का सामना न करना पड़े.
वायरल वीडियो में दिखी सच्चाई
इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा हैं. बता दें कि वायरल वीडियो बिहार का बताया जा रहा हैं. इसमें साफ तौर पर देखा जा रहा कि कैसे भीड़ से बचने के लिए एसी की टिकट लेने वालों को भी न के बराबर में सुविधा मिलती है.
एसी कोच में जनरल जितनी भीड़
दरअसल, वायरल वीडियो एसी कोच का है, जिसमें जनरल कोच जितनी भीड़ दिखाई दे रही हैं. लोग चिल्लाते दिखाई दे रहे हैं. ऐसे में साफ पता चलता हैं कि ये लोग बिना टिकट एसी कोच में आ गए. वह लोग जिन्होंने एसी की टिकट अपनी सुविधा और शांति से सफर कराने के लिए कराई थी. वह इसमें परेशान होते दिखाई दे रहे हैं. बता दें कि जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं, उसे एसी कोच की टिकट के ही एक व्यक्ति ने रिकार्ड करके सोशल मीडिया पर डाला है. साथ ही वह अश्विनी वैष्णव को टैग कर पूछते हुए दिखाई दे रहा हैं कि आखिर यह सब क्या है?
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. लोग भर-भर कर रिएक्ट करते दिखाई दिए. किसी ने कहा कि यह वहीं, लोग है जो आसपास रहते हैं और ट्रेन को अपना घर समझ कर घूस जाते हैं. वहीं, एक यूजर ने लिखा कि किसी को टैग करने से कोई फायदा नहीं है. अगर लोगों में ही सिविक सेंस नहीं है, तो वह कुछ नहीं कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: भवानीपुर में आमने-सामने ममता और शुभेंदु, मतदान केंद्र के बाहर तनाव; भीड़ के साथ पहुंची मुख्यमंत्री
