भवानीपुर सीट से उम्मीदवार ममता बनर्जी के ऊपर मतदाताओं ने उन्हें धमकाने का आरोप लगाया है. मतदाताओं का कहना है कि ममता अपने साथ गाड़ी में गुंडे लेकर घूम रही हैं.

पश्चिम बंगाल चुनाव का दूसरा चरण
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का दूसरा चरण बुधवार सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है. आज यानी बुधवार को सुबह 7 बजे से राज्य के 7 जिलों की 142 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है. आपको बता दें कि यह चरण बेहद अहम है, क्योंकि आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्वाचन क्षेत्र भवानीपुर समेत कई सीटों पर मतदान हो रहा है. इससे पहले 23 अप्रैल को राज्य की 152 सीटों पर मतदान हुआ था.
ममता बनर्जी के ऊपर गंभीर आरोप
बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग हो रही है और इस दौरान आरोप और विवादों का चरण भी शुरू हो गया है. भवानीपुर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव लड़ रही हैं. कुछ देर पहले बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी एक ही मतदान केंद्र पर दौरा करने पहुंचे थे, जिससे तनाव की स्थिति भी बन गई थी, लेकिन अब मतदाताओं ने ममता बनर्जी के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं.
गुंडे लेकर घूम रही हैं ममता
आपको बता दें कि उत्तर 24 परगना में मतदाताओं ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं. मतदाताओं ने मुख्यमंत्री के ऊपर उन लोगों को धमकाने जैसे आरोप लगाए हैं. मतदान केंद्र पर मौजूद एक मतदाता ने कहा है कि ममता बनर्जी को लग रहा है कि अब वे चुनाव हार गई हैं, इसी कारण वे अपने साथ गाड़ी में गुंडे लेकर घूम रही हैं.
मतदाताओं को धमकाया
मतदाता ने कहा कि मुख्यमंत्री को भी लग रहा है कि अब वे यह चुनाव हार गई हैं, इसीलिए वे अपने साथ अपनी गाड़ी में गुंडे लेकर आई हैं. उनकी गाड़ी से एक गुंडा उतरा और बाहर निकलकर हम लोगों के पास आया. जिसके बाद व्यक्ति ने हम लोगों को धमकाया. मतदाताओं ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं. पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण पर 142 सीटों पर मतदान हो रहा है.
यह भी पढ़ें- भवानीपुर में आमने-सामने ममता और शुभेंदु, मतदान केंद्र के बाहर तनाव; भीड़ के साथ पहुंची मुख्यमंत्री
