पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान हो रहा है. मतदान के दूसरे चरण में शुरुआती 4 घंटों में 40% मतदान हो चुका है. यह अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड माना जा रहा है.

बंगाल में दूसरे चरण का मतदान
पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान हो रहा है. सुबह 7 बजे से ही राज्य में वोटिंग शुरू हो गई है. दूसरे चरण में 7 जिलों की 142 सीटों पर मतदान हो रहा है. आपको बता दें कि चुनाव का यह चरण दूसरा और आखिरी है, इसी के साथ यह बेहद अहम भी है. इस चरण में कई अहम सीटों पर भी मतदान हो रहा है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्वाचन क्षेत्र भवानीपुर में भी मतदान किया जा रहा है.
रिकॉर्ड तोड़ हो रही वोटिंग
विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग सुबह 7 बजे से ही शुरू हो गई है. इस दौरान राज्य की 142 सीटों पर मतदान किया जा रहा है. इन सीटों पर 3 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे. पिछले चरण में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग देखने को मिली थी, जिसको लेकर इस चरण में भी उम्मीद जताई जा रही है कि लोग बढ़-चढ़कर मतदान करेंगे.
4 घंटों में भारी मतदान
आपको बता दें कि पिछले चरण के जैसे ही इस चरण में भी वोटिंग हो रही है. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर दूसरे चरण में वोटिंग लगातार जारी है. आपको बता दें कि बंगाल के लोगों में मतदान करने को लेकर जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है. जानकारी के मुताबिक वोटिंग शुरू होने से 4 घंटों के अंदर ही भारी मात्रा में मतदान हुआ है. बंगाल के लोग लगातार भारी मात्रा में वोट का इस्तेमाल कर रहे हैं.
11 बजे तक 40% मतदान
पश्चिम बंगाल में विधानसभा के दूसरे चरण की शुरुआत के 4 घंटों में यानी 11 बजे तक ही 40% मतदान हो चुका है. यह अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड माना जा रहा है. इस चरण में सबसे ज्यादा मतदान पूर्व बर्धमान में हुआ है. यहां 11 बजे तक 44.50% मतदान हो चुका है. वहीं कोलकाता साउथ में सबसे कम मतदान 36.78% हुआ है. आपको बता दें कि हुगली में 43.12%, नादिया में 40.34%, हावड़ा में 39.45%, कोलकाता नॉर्थ में 38.39%, साउथ 24 परगना जिले में 37.92% और नॉर्थ 24 परगना में 38.43% मतदान हो चुका है.
यह भी पढ़ें- वोटिंग के बीच सनसनीखेज दावा; ममता बनर्जी पर मतदाताओं को धमकाने का आरोप; गाड़ी में लेकर घूम रहीं गुंडे- मतदाता
