उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक बड़ा मामला सामने आया है. दरअसल, यहां पर एक शादी समारोह के दौरान हादसा हो गया है, जिसके कारण एक बच्चे की मौत और दो बच्चे के घायल होने की खबर सामने आ रही है. शादी समारोह का वीडियो भी लोगों के बीच में अभी काफी तेजी से वायरल हो रहा है. विवाह समारोह में अचानक से डीजे के ट्रे लाइट का फ्रेम टूट के गिर जाने के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ है.
खुशियों का माहौल बदल गम के माहौल में
जानकारी के अनुसार मथुरा रोड के फ्लोरा गार्डन गेस्ट हाउस में शादी समारोह चल रहा था. सभी शादी की रस्मों में व्यस्त थे. दूसरी ओर महिलाएं और बच्चे डीजे पर डांस कर रहे थे. हालांकि, इसी बीच एक हादसे ने खुशियों के माहौल को गम के माहौल में बदल दिया. दरअसल, डीजे का ट्रस लाइट फ्रेम धड़ाम से गिर गया. वहां मौजूद लोगों के अनुसार मंगलवार के दिन काफी तेज हवा चल रही थी. इन्हीं हवाओं के कारण डीजे का ट्रेस लाइट वहां मौजूद लोगों के ऊपर गिर गया.
डीजे संचालक के ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई
हादसे में एक मासूम बच्चे की मौत मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. परिवार वालों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी और डीजे संचालक के ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई.
कई लोग घायल
मासूम बच्चे की मौत के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है. हालांकि, कई लोग घायल बताए जा रहे हैं लेकिन प्राथमिक उपचार देने के बाद में उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है. घटना से शादी के माहौल में एक दम से चीखपुकार मच गई.
ये भी पढ़ें: निकाह बना जंग का मैदान…. सहारनपुर में वर-वधू पक्ष के बीच मेहर और जेवरों को लेकर जमकर मारपीट
