बंगाल में 29 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान हो रहा है. बता दें कि पहले चरण का मतदान हो चुका है. पहले चरण में कई बूथों पर आक्रामकता देखने को मिली. लोगों में और नेताओं के बीच में चुनावी सरगर्मी देखने को मिली. दूसरे चरण के लिए सुबह 7 बजे से ही वोटिंग चालू हो रखी है. बता दें कि 7 जिलों की 142 सीटों पर मतदान हो रहा है.
दोपहर 1 बजे तक करीब 61 प्रतिशत मतदान
हालांकि, पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान में काफी आक्रामकता देखने को मिली है. किसी नेता पर हमला. तो वहीं, कही पर एजेंट के साथ में मार पिटाई की खबर सामने आ रही है. बता दें कि पश्चिम बंगाल में दोपहर 1 बजे तक करीब 61 प्रतिशत मतदान हो चुका है. यानी की रिपोर्ट के अनुसार 8 राज्यों में अभी तक 142 सीटों की 61.11 फीसदी मतदान हो चुका है.
सीआरपीएफ ने TMC के पोलिंग एजेंट को पीटा
इसी बीच एक खबर सामने आ रही हैं. दरअसल, साउथ 24 परगना के कैनिंग में लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा हैं कि सीआरपीएफ ने TMC के पोलिंग एजेंट को पीटा है. TMC प्रत्याशी ने आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे पोलिंग एजेंट के साथ में ऐसा बर्ताव किया गया है. उसके साथ में मारपीट की गई है. साथ ही उन्होंने प्रत्याशी की पिटाई करने वाले सीआरपीएफ के खिलाफ में लीगल एक्शन लेने की बात कहीं है. बताया जा रहा हैं कि लोग इसके बाद हंगामा कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: शादी का जश्न बना मातम, DJ लाइट गिरने से एक मासूम की गई जान
