गाजियाबाद की एक सोसाइटी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां लिफ्ट के अंदर कुत्ते को लेकर विवाद हो गया. बताया जा रहा है कि एक महिला पहले से कुत्ते को लेकर लिफ्ट में घुसी और फिर स्कूल टीचर के साथ मारपीट की.
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक बार फिर लिफ्ट में कुत्ते को लेकर मारपीट हुई है. आरोप है कि एक डॉग लवर महिला कुत्ते को लेकर लिफ्ट में घुसी थी, इस दौरान लिफ्ट में दूसरे लोगों ने भी घुसने की कोशिश, जिसके बाद महिला ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया. यही नहीं बल्कि महिला ने एक स्कूल की टीचर के साथ मारपीट भी की. इस घटनाक्रम का लेकर पीड़ित स्कूल टीचर ने नंदग्राम थाने में शिकायत दी है.
लिफ्ट में पहले से मौजूद थी लड़की
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. पूरा मामला मामला गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की विंडसर पैराडाइज सोसाइटी का है. इस सोसायटी में रहने वाली हिना बारी ने पुलिस में शिकायत दी है. उन्होंने शिकायत के दौरान बताया कि 12 सितंबर की दोपहर करीब 3 बजे वह स्कूल से अपने घर लौट रही थीं. इस दौरान ज. वे सोसायटी में पहुंची तो लिफ्ट में श्वेता सूबे नाम की महिला अपने कुत्ते के साथ पहले से मौजूद थी. वह लिफ्ट में किसी को घुसने नहीं दे रही थी.
कहासुनी के बाद शुरू की मारपीट
पीड़िता ने बताया कि जब उसने विरोध किया और लिफ्ट में घुसने की कोशिश की तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई. कहासुनी के बाद आरोपी महिला ने कुत्ते को हांकने वाले डंडे से उसके ऊपर हमला कर दिया. इसके अलावा उसने थप्पड़ मारा और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी. सोसायटी के गार्ड ने भी बीच बचाव की कोशिश की, लेकिन डॉग लवर महिला किसी की सुनने को तैयार नहीं थी.
महिला ने की कार्रवाई की मांग
फिलहाल नंदग्राम थाना पुलस ने पीड़िता की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है. पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोपी डॉग लवर महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. इसके साथ ही लिफ्ट रेगुलेशन पर अमल की भी मांग की है. पुलिस ने घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज और पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामले की जांच तेज कर दी है.
