पश्चिम बंगाल में अभी के समय में दूसरे चरण का मतदान हो रहा है. बता दें कि पहले चरण के मतदान में काफी हिंसा देखने को मिली थी. कई पार्टियों और नेताओं के साथ में मारपीट करने की खबर सामने आ रही थी. चुनाव में ऐसी सरगर्मी काफी कम ही देखने को मिलती है. सुबह 7 बजे से ही वोटिंग चालू हो रखी है.
ऐसे में एक और खबर सामने आई. दरअसल, साउथ 24 परगना के कैनिंग में सीआरपीएफ ने TMC के पोलिंग एजेंट को पीटा है. TMC प्रत्याशी ने आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे पोलिंग एजेंट के साथ में काफी ज्यादा मारपीट की गई है. उन्होंने सीआरपीएफ के खिलाफ में लीगल एक्शन लेने की बात कहीं है.
हालांकि, ऐसे में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी सीआरपीएफ द्वारा TMC के पोलिंग एजेंट को मारने वाली बात पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि केंद्रीय बल और सेंट्रल ऑब्सर्वर लोगों के साथ मारपीट कर रहे हैं. कल रात से भी लोगों पर आत्याचार कर रही है. उन्होंने महिलाओं और बच्चों को भी नहीं छोड़ा है. हमारी पार्टी के कितने ही लोगों को उन्होंने हिरासत में ले लिया है. ऐसा करना न्यायालय की अवमानना है. कभी भी इस तरह का लोकतंत्र नहीं देखा. साथ ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव में हमारी जीत होगी, TMC ही जीत रही है.
लगाए गंभीर आरोप
मुख्यंमत्री ममता बनर्जी ने साथ ही कहा कि CRPF को सीमा की रक्षा करनी चाहिए न कि राजनीतिक दल की रक्षा. वह 1984 से चुनाव लड़ रही है, लेकिन इस साल ही उन्होंने ऐसा अत्याचार होते देखा है. क्या यह निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव में आता है?
ये भी पढ़ें: EVM पर टेप, उम्मीदवार का नाम गायब! चुनाव आयोग ने दिए दोबारा वोटिंग के आदेश; फाल्टा विधानसभा का मामला
