पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान हो रहा है. इसी बीच चुनाव आयोग ने फाल्टा विधानसभा में दोबारा से मतदान कराने के आदेश दिए हैं. यह फैसला उस शिकायत के बाद लिया गया है, जिसमें कहा गया कि EVM मशीन पर टेप लगा दिया गया है, जिससे बीजेपी उम्मीदवार का नाम छिप गया है.

EVM मशीन पर लगाया गया टेप
पश्चिम बंगाल में दूसरे और लास्ट चरण को लेकर मतदान हो रहा है. दूसरे चरण में 3 करोड़ से ज्यादा मतदाता 142 सीटों पर वोट दे रहे हैं. इसी बीच बीजेपी के अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने फाल्टा विधानसभा में EVM मशीन पर टेप लगाने का आरोप किया था. उन्होंने कहा था कि मशीन पर टेप लगा दिया गया है, जिससे बीजेपी उम्मीदवार का नाम छिप गया है.
दोबारा से होगा मतदान
अब अमित मालवीय की शिकायत को चुनाव आयोग ने गंभीरता से लेते हुए इस तरह के सभी बूथों पर दोबारा से मतदान करने के लिए आदेश दिए हैं. पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार का कहना है कि जिस भी केंद्र पर EVM मशीन के ऊपर टेप लगाया गया है, उन सभी जगहों पर फिर से मतदान कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र से अगर इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं, तो पूरी विधानसभा क्षेत्र में दोबारा वोटिंग कराई जाएगी.
अमित मालवीय की शिकायत के बाद आदेश
आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने अमित मालवीय की शिकायत के बाद जांच के आदेश दिए थे. आपको बता दें कि आयोग ने पहले ही यह निर्देश दिए थे कि मतदान शुरू होने से पहले यह सुनिश्चित किया जाए कि EVM मशीन पर सभी उम्मीदवारों के नाम पूरी तरह से साफ दिखाई दे रहे हों. चुनाव आयोग ने साफ कहा था कि किसी भी उम्मीदवार के नाम के बटन को टेप, गोंद या फिर किसी भी चीज से कवर नहीं होना चाहिए.
जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई
इसको लेकर चुनाव अधिकारियों का कहना है कि यह बेहद गंभीर चुनावी अपराध है. इस तरह का अगर कोई भी मामला सामने आता है तो दोबारा से वोटिंग कराए जाने के आदेश दिए जाएंगे और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई भी की जाएगी. आपको बता दें कि अमित मालवीय ने शिकायत की थी कि फाल्टा विधानसभा में बीजेपी उम्मीदवार के नाम के बटन के सामने टेप लगाया गया है.
यह भी पढ़ें- क्या खाली हो जाएगा आसमान? एयरलाइंस की सरकार को वॉर्निंग; उड़ानों को कर देंगे बंद
