पश्चिम बंगाल 2026 में चल रहे चुनाव में काफी हलचल देखने को मिली है. ऐसे में बता दें कि बिहार में जिस तरह पिछले साल दो चरणों में वोटिंग हुई थी. उसी तरह इस साल पश्चिम बंगाल में भी दो चरणों में वोटिंग हो रही है. हालांकि, बंगाल में TMC और BJP में काफी टक्कर देखने को मिल रही है.
बता दें कि पश्चिम बंगाल के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी प्रथम चरण के दिन में चुनाव देखने को मिला था. चुनाव आयोग द्वारा जारी किए आंकड़ों के अनुसार तमिलनाडु में 85.1 प्रतिशत , असम में 85.5 प्रतिशत, केरल में 75 से 78 प्रतिशत, पुडुचेरी में 89.87 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 93.2 प्रतिशत वोटिंग दर्ज हुई थी.
बात करें चुनाव के बाद रिजल्ट की तो वह 4 मई को होगी. हालांकि, 6:30 बजे के बाद में एग्जिट पोल भी निकल दिए जाएंगे, जिससे की लोगों के बीच में एक अंदाजा लग जाएगा कि कौन से पार्टी के सत्ता में आने के चांसेस है. ऐसे में आइए आपको 5 बजे तक में किस पोलिंग बूथ पर कितने प्रतिशत मतदान हुआ है उसके बारे में बताए.
चुनाव आयोग द्वारा जारी किए रिपोर्ट में शाम 5 बजे तक बंगाल में 88.99 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है. वहीं, जिलों के हिसाब से देखे तो हुगली में 90.34%, कोलकाता नॉर्थ में 87.77%, हावड़ा में 89.44%, कोलकाता साउथ में 86.11%, नॉर्थ 24 परगना में 89.74%, नादिया में 90.28%, पूर्व बर्धमान में 92.46%, भवानीपुर में 85.51%, साउथ 24 परगना में 89.57% वोटिंग प्रतिशत दर्ज किया गया है.
ये भी पढ़ें: बंगाल चुनाव में फिर बवाल: ममता बनर्जी ने CRPF पर लगाए गंभीर आरोप
