उत्तर प्रदेश के नोएडा में हाल ही में हुए मजदूर आंदोलन के बाद मजदूरी दरों में इजाफा किया गया है. जिसके बाद कल 1 तारीख को देखते हुए प्रशासन फिर से अलर्ट पर है.

नोएडा में हुआ था मजदूर आंदोलन
उत्तर प्रदेश के नोएडा में हाल ही में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर मजदूरों ने धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान यह विरोध प्रदर्शन हिंसा में बदल गया, जिससे हालात काफी खराब हो गए. मजदूर आंदोलन में हिंसा के कारण पुलिस प्रशासन की कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया, साथ ही नोएडा के कई इलाकों में भी आगजनी की घटनाएं सामने आईं.
अलर्ट पर नोएडा प्रशासन
मजदूरों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने मजदूरों की सैलरी बढ़ाने का फैसला किया और न्यूनतम मजदूरी दरों में संशोधन किया. सरकार के इस फैसले के बाद नोएडा में मजदूरों का प्रदर्शन तो शांत हो गया, लेकिन अब एक बार फिर नोएडा प्रशासन अलर्ट पर है. आपको बता दें कि कल 1 तारीख है और कई कंपनियों में मजदूरों का वेतन भुगतान किया जाएगा. प्रशासन इस बात को लेकर अलर्ट है कि दोबारा से पहले जैसे हालात न बन पाएं.
संवेदनशील इलाकों में टीम तैनात
आपको बता दें कि मजदूर आंदोलन के दौरान कई जगहों पर टकराव और आगजनी की घटनाएं देखने को मिली थीं और कुछ जगहों पर तोड़फोड़ की घटनाएं भी सामने आई थीं. इसी कारण इस बार प्रशासन पहले से अलर्ट पर है. आपको बता दें कि पुलिस और बाकी टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है, साथ ही संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बल भी तैनात किए गए हैं.
यह भी पढ़ें- बेटे ने लिया पिता की हत्या का बदला! कातिल को बीच बाजार में मारी गोली; सुबह-सुबह दहला गुरुग्राम
मजदूर कर रहे सैलरी का इंतजार
आपको बता दें कि 1 तारीख को कई कंपनियों में मजदूरों को वेतन दिया जाएगा. मजदूर नई दरों के हिसाब से अपनी सैलरी का इंतजार कर रहे हैं, ऐसे में अगर मजदूरों को कम सैलरी मिलती है या फिर ज्यादा देरी होती है, तो विरोध दोबारा शुरू होने की आशंका है. जिसको लेकर प्रशासन अलर्ट है. नोएडा प्रशासन ने किसी भी संभावित विवाद से निपटने और उसे रोकने के लिए कई कदम उठाए हैं.
कितनी बढ़ाई गई मजदूरों की सैलरी?
मजदूरों के विरोध प्रदर्शन के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में इजाफा करते हुए आदेश जारी किया. जिसके बाद मजदूरों की सैलरी में बढ़ोतरी हुई है. सरकार के आदेश के बाद मजदूरों की सैलरी इस तरह से बढ़ी है-
1. अकुशल मजदूर (Unskilled Workers)
पिछली सैलरी- 10,500 से 12,000 रुपए प्रति महीने लगभग
नई सैलरी- 11,500 से 13,200 रुपए प्रति महीने
2.अर्ध-कुशल मजदूर (Semi-Skilled Workers)
पिछली सैलरी- 12,500 से 15,500 प्रति महीने लगभग
नई सैलरी- 13,500 से 16,800 प्रति महीने
3.कुशल मजदूर (Skilled Workers)
पिछली सैलरी- 15,000 से 18,000 प्रति महीने लगभग
नई सैलरी- 16,500 से 20,500 प्रति महीने
4.अत्यधिक कुशल (Highly Skilled / Supervisor Level)
पिछली सैलरी- 18,000 से 25,000+ रुपए प्रति महीने लगभग
नई सैलरी- 20,000 से 28,000+ रुपए प्रति महीने
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में मौसम विभाग का अलर्ट! 2 दिनों तक होगी बारिश; ओलावृष्टि और तेज हवाओं का खतरा
