हरिद्वार में 27 अप्रैल के दिन राजवीर नामक व्यक्ति की हत्या के मामले का पुलिस अब खुलासा कर चुकी है. बता दें कि मामला बहादराबाद थाना क्षेत्र का है. दरअसल, पंकज नाम का आरोपी मृतक राजवीर की शादीशुदा बेटी को पसंद करता था. वह उसी से शादी करना चाहता था लेकिन पंकज की इस बात का मृतक विरोध करता था. इसी कारण से उसने राजवीर को मौत के घाट उतार दिया.
रास्ता साफ हो जाएगा
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि राजवीर मृतक की बेटी पर तालाक देने का दबाव डाल रहा था. हालांकि, पिता के विरोध करने के कारण वह राजवीर की बातों को मानने को तैयार नहीं थी. इसी कारण से उसे लगा कि अगर वह लड़की के पिता को मार देगा तो उसका रास्ता साफ हो जाएगा.
शराब पिलाने के बहाने से बुलाया खेत में
इसके बाद पंकज ने अपने दोस्त छोटेलाल के साथ में मिलकर एक प्लान बनाया. दोनों ने राजवीर को शराब पिलाने के बहाने से खेत में बुलाया. जब राजवीर नशे में चूर हो गया, तो उसके सिर पर हथौड़े से ताबडतोड़ वार किया गया, जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई.
बेटी के डर को खत्म करने के लिए पिता की हत्या
राजवीर का शव मिलने के बाद में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. साथ ही डिजिटल साक्ष्यों की जांच की गई. इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध मोबाइल नंबर मिला, जिससे पंकज की पहचान कर पाई. पुलिस ने फिर छापेमारी कर कलियर रोड पर घेराबंदी की और पंकज को पकड़ लिया. हत्या में प्रयोग किया गया हथोड़ा, मृतक का मोबाइल नंबर, पर्स, बाइक और कई चीजें बरामद किए गए है. पुलिस के सामने पंकज ने अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा कि उसकी बेटी के डर को खत्म करने के लिए उसने उसकी हत्या की.
पंकज के बाद पुलिस ने छोटेलाल को भी पकड़ा. पुलिस ने उसे नहर पटरी के पास से पकड़ा था. बता दें कि राजवीर की हत्या दोनों ने मिलकर बौंगला अंडरपास में स्थित पॉपुलर खेत में जाकर की.
ये भी पढ़ें: 25 साल का रिश्ते का खौफनाक अंत: नवादा में पति ने पत्नी को 7 बच्चों के सामने उतारा मौत के घाट
