भारत से सैकड़ों करोड़ों की धोखाधड़ी करके भागे आरोपी को UAE से भारत लाया गया है. CBI ने विदेश मंत्रालय की मदद से आरोपी को प्रत्यार्पित कर लिया है.

UAE से भारत आया आरोपी
विदेश मंत्रालय की मदद से CBI ने UAE से एक बड़े बैंकिंग धोखाधड़ी के आरोपी को प्रत्यार्पित कर लिया है. जानकारी के मुताबिक भारत लाए गए आरोपी की पहचान कमलेश पारेख के रूप में की गई है. आपको बता दें कि इंटरपोल रेड नोटिस के आधार पर गिरफ्तार हुआ कमलेश पारेख सैकड़ों करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करके भाग गया था. वह सैकड़ों करोड़ों रुपए के बैंक घोटाले में मुख्य आरोपी है.
जारी हुआ था रेड नोटिस
आपको बता दें कि कमलेश ने SBI जैसी बैंकों को नुकसान पहुंचाया है. अब कमलेश पारेख को UAE से भारत लाया गया है. जानकारी के मुताबिक केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के सहयोग से रेड नोटिस जारी किया गया था. कमलेश ने बड़े पैमाने पर बैंकिंग और वित्तीय धोखाधड़ी की थी, जिसके बाद वह ऐसे मामलों में मुख्य आरोपी था.
UAE अधिकारियों ने किया था गिरफ्तार
आरोपी कमलेश पारेख ने दूसरे प्रमोटरों और निदेशकों के साथ में मिलकर इस तरह की साजिश की थी और विदेशों में मौजूद संस्थाओं के नेटवर्क के जरिए बैंक के फंड को दूसरी जगह भेजने में मदद की. इंटरपोल के रेड नोटिस के आधार पर आरोपी का UAE में पता लगा. जिसके बाद UAE के अधिकारियों ने आरोपी को हिरासत में ले लिया. जरूरी कानूनी प्रक्रियाओं के बाद उसे भारत वापस लाया गया है.
कमलेश पारेख 1 मई को दिल्ली पहुंच गया है, जहां से उसे CBI, BSFB ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया है. अब उसके खिलाफ भारत में कानूनी कार्रवाई की जाएगी. आरोपी को UAE से गिरफ्तार होने के बाद में भारत लाया गया है.
यह भी पढ़ें- लद्दाख में आयोजित ‘ऑपरेशन नेत्रा 1.0’, 950 लोगों की हुई जांच; 15 लोगों की लौटी आंख की रोशनी
