पश्चिम बंगाल की पनिहाटी सीट से बीजेपी ने आरजीकर रेप पीड़िता की मां को उम्मीदवार बनाया है. लोगों की निगाहें इस सीट पर बनी हुई हैं, कि आखिर इस सीट से किसे जीत मिलती है.

पनिहाटी सीट से बीजेपी आगे
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2 चरणों में पूरा हो गया है. जिसके बाद आज राज्य में मतगणना जारी है. भारतीय जनता पार्टी ने पानिहाटी विधानसभा सीट से आरजीकर रेप पीड़ित की मां को उम्मीदवार बनाया है. शुरुआती रुझानों के मुताबिक इस सीट पर वे बढ़त बना रही हैं. आपको बता दें कि अभी तक हुई काउंटिंग के मुताबिक रत्ना देबनाथ लगभग 3,000 वोटों के साथ आगे चल रही हैं.
भावनाओं से जुड़ा है मुद्दा
आपको बता दें कि पनिहाटी सीट काफी चर्चा में है, यहां चुनावी मुकाबला राजनीतिक होने के साथ भावनाओं से भी जुड़ा हुआ है. इस सीट पर रत्ना देबनाथ को आरजीकर मामले में पीड़िता की मां होने के कारण लोगों के बीच एक अलग पहचान मिल रही है. इसी कारण बीजेपी उन्हें इस सीट से उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतारा है. बीजेपी को उम्मीद है कि सहानुभूति और न्याय की मांग के मुद्दे वोटों में बदल सकते हैं.
टीएमसी दे रही टक्कर
हालांकि इस सीट पर काफी कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है, टीएमसी उम्मीदवार तीर्थांकर इस सीट पर लगातार जमीनी स्तर पर सक्रिय रहे हैं. इसी के साथ उन्हें यहां से पार्टी के परंपरागत वोट बैंक का समर्थन भी मिल रहा है. इसी कारण शुरुआती रुझानों के कारण भी इस सीट पर मुकाबला काफी कांटे का बना हुआ है. इस सीट पर एकतरफा मुकाबला दिखाई नहीं दे रहा है.
लोगों की बनी हैं निगाहें
फिलहाल लोगों की निगाहें इस सीट पर बनी हुई हैं, लोगों को इंतजार है कि आखिर इस सीट से किस पार्टी और उम्मीदवार को जीत मिलती है. फिलहाल तक के आंकड़ों और शुरुआती रुझानों के मुताबिक पनिहाटी सीट से बीजेपी उम्मीदवार रत्ना देबनाथ अपनी बढ़त बनाई हुई हैं. शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक आरजेकर रेप पीड़िता की मां लगभग 3,000 वोटों के साथ आगे चल रही हैं.
यह भी पढ़ें- झालमुड़ी वाली सीट पर नजरें! झारग्राम से बीजेपी चल रही आगे; पीएम मोदी ने खाई थी झालमुड़ी
