पश्चिम बंगाल में मतगणना लगातार जारी है, जिसको लेकर कई लोगों की नजरें झारग्राम सीट पर बनी हुई हैं. इसके पीछे की वजह है कि पीएम मोदी ने यहां पर प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाई थी.

झारग्राम सीट पर लोगों की नजर
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2 चरणों में पूरा हो गया है. जिसके बाद आज राज्य में मतगणना जारी है. राज्य में इस दौरान कई सीटें हॉटस्पॉट बनी हुई हैं. बंगाल में भवानीपुर से लेकर झारग्राम जैसी सीटें काफी चर्चा में हैं. झारग्राम के चर्चा में रहने की वजह है कि पीएम मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान इस सीट में मौजूद एक दुकान पर झालममड़ी खाई थी. जिसके बाद यह सीट चर्चा में आ गई थी.
पीएम मोदी ने खाई थी झालमुड़ी
आपको बता दें कि चुनाव के प्रचार के दौरान झारग्राम सीट में मौजूद एक दुकान पर पीएम मोदी का काफिला रुका था और वहीं से प्रधानमंत्री ने गाड़ी से उतरकर झालमुड़ी खाई थी. पीएम मोदी ने इस दौरान की तस्वीरों को भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था. उस दिन के कारण और पीएम मोदी के झालमुड़ी खाने के कारण झारग्राम की सीट काफी चर्चा में आ गई. आपको बता दें कि इस सीट से अभी तक के नतीजों के मुताबिक बीजेपी आगे चल रही है.
चर्चा में बनी हुई है झारग्राम सीट
झालमुड़ी सिर्फ कोलकाता ही नहीं बल्कि पूरे पश्चिम बंगाल का लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है. इस फूड को मसाले, मुरमुरे, प्याज, मिर्च और सरसों के तेल का मिलाकर बनाया जाता है. अब इस सीट पर लोगों की निगाहें बनी हुई हैं कि आखिर जिस सीट पर खुद प्रधानमंत्री ने लोगों से बातचीत की उस सीट पर कौनसी पार्टी आगे चल रही है. झाग्राम सीट और झालमुड़ी भी काफी चर्चा में बनी हुई है. लोगों की निगाहें बनी हुई हैं कि इस सीट पर कौन जीत रहा है.
यह भी पढ़ें- मतगणना के बीच बंगाल में सियासी रोमांच! BJP मुख्यालय पर छन रही जलेबियां; शुरुआती रुझानों में क्या?
