पश्चिम बंगाल में मतगणना लगातार जारी है. अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी टीएमसी से आगे चल रही है, जिसके कारण बीजेपी मुख्यालय पर जलेबी और पूड़ियां बनती दिखाई दे रही हैं.

पश्चिम बंगाल में मतगणना जारी
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2 चरणों में पूरा हो गया है. जिसके बाद आज राज्य में मतगणना जारी है. आपको बता दें कि राज्य में अभी तक जिस तरह के चुनावी नतीजे सामने आ रहे हैं, उनमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बढ़त बना रखी है. चुनावी रुझानों को देखते हुए बीजेपी के अंदर काफी उत्साह नजर आ रहा है. इस दौरान बीजेपी मुख्यालय पर भी सुबह से ही काफी चहल पहल नजर आ रही है.
राज्य में बन रही जलेबी और पूड़ियां
चुनावी रुझानों को देखते हुए बीजेपी मुख्यालय पर जलेबी और पूड़ियां बनने लगी हैं. आपको बता दें कि चुनावी माहौल में पूड़ी-पकवान भी काफी अहम किरदार निभाते हैं. बीते कुछ चुनावों से जलेबी काफी ट्रेंड में बनी हुई है. अब जो रुझान दिखाई दे रहे हैं, उनका असर बीजेपी मुख्यालय में भी दिखाई देने लगा है. पश्चिम बंगाल के ऊपर इस समय पूरे देश की निगाहें बनी हुई हैं.
ममता बनर्जी चल रही पीछे
पश्चिम बंगाल में कुर्सी को लेकर रेस काफी जबरदस्त दिखाई दे रही है. अभी तक आए मतगणना के रुझानों के मुताबिक ममता बनर्जी पीछे चल रही हैं. आपको बता दें कि बीजेपी को 116 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है तो वहीं टीएमसी 109 सीट पर आगे है. राज्य में टीएमसी से बीजेपी आगे चल रही है. पहले राउंड के मुताबिक नंदीग्राम से शुभेंदु अधिकारी लगभग 3,000 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं.
मुख्यालय पर बन रहे पकवान
पश्चिम बंगाल में चुनावी रुझानों का असर अब बीजेपी मुख्यालय पर भी दिखाई देने लगा है. मु्ख्यालय पर जलेबी और पूड़ियां बनती हुई दिखाई दे रही हैं. पश्चिम बंगाल में शुरुआती रुझानों के मुताबिक बीजेपी आगे चल रही है, जिसको देखते हुए बीजेपी के अंदर काफी उत्साह नजर आ रहा है. इस कारण बीजेपी मुख्यालय पर भी काफी चहल-पहल दिखाई दे रही है.
यह भी पढ़ें- कैलाश मानसरोवर यात्रा पर ‘नेपाल’ की टेढ़ी नजर! भारत और चीन को भेजा विरोध पत्र; क्या फिर बिगड़ेंगे सीमा के हालात?
