UP Weather Update: आज यूपी के कुछ स्थानों पर मेघगर्जन और चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना है. लखनऊ समेत यूपी में 4 मई से नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण आंधी-तूफान और बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी या तेज हवाएं चल सकती हैं. जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
पढ़िए आज कैसा है यूपी का मौसम?
उत्तर प्रदेश में 3 मई को तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. कुछ जिले हैं जहां पर अच्छी बारिश होगी वो हैं…मेरठ, अलीगढ़, बुलंदशहर, मथुरा, आगरा, बाराबंकी, सहारनपुर, कानपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, प्रयागराज, गोरखपुर, देवरिया, गोंडा और सोनभद्र. यहां के लिए आंधी की चेतावनी जारी की गई है. बात करें राजधानी लखनऊ की तो आज 3 मई को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा.
जानिए पूर्वी यूपी के मौसम का हाल
वहीं पूर्वी यूपी में भी 3 मई को कहीं-कहीं मेघगर्जन और चमक के साथ बारिश होने के आसार मौसम विभाग ने जताए हैं. हालांकि यहां के लिए फिलहाल तेज हवाओं की कोई विशेष अलर्ट नहीं है.
लखनऊ का मौसम
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के खत्म होते ही राजधानी के मौसम में बदलाव देखने को मिला है. शनिवार को तेज धूप के साथ गर्मी में इजाफा हुआ. दिन का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार, रविवार तक तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी, लेकिन शाम से मौसम में बदलाव के संकेत हैं।न
4 मई से सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग ने 4 और 5 मई को अधिक सावधान रहने की सलाह दी है. क्योंकि 4 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. ऐसे में पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 40-50 किमी/घंटा की गति से आंधी चलेगी और इसकी तीव्रता 60 किमी/घंटा तक पहुंचने की संभावना है. कई हिस्सों में बारिश और बिजली गिरने की भी अलर्ट है.
जान लीजिए आने वाले दिनों के मौसम का हाल
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे बाद यानी 4 मई दोबारा मौसम के सक्रिय होने का पूर्वानुमान जताया है. यानी सोमवार से प्रदेश के कई जिलों में धूल भरी आंधी के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि-आकाशीय बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की जा रही है. पश्चिमी यूपी से पूर्वी यूपी तक मौसम में बदलाव से गर्मी से तो राहत मिलेगी
उरई रहा सबसे गर्म
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को प्रदेश में उरई सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके बाद बांदा दूसरे स्थान पर रहा, जहां तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं झांसी में 39.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया.
