Gurugram Murder case: दिल्ली से सटे गुरुग्राम से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और चार मासूम बच्चों को ज़हर देकर मौत के घाट उतार दिया. इस भयावह घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. आरोपी गुरुग्राम के वजीरपुर गांव में अपने परिवार के साथ रहता था और गढ़ी हरसरू में एक सैलून चलाता था. फिलहाल आरोपी अस्पताल में भर्ती है और पुलिस जांच में जुटी हुई है. इलाके में इस घटना के बाद से दहशत और शोक का माहौल बना हुआ है. ये घटना गुरुग्राम के वजीरपुर गांव की है. फिलहाल आरोपी अस्पताल में भर्ती है और पुलिस जांच में जुटी हुई है.
मुरादाबाद का रहने वाला परिवार
स्थानीय निवासी के मुताबिक, आरोपी नाज़िम मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का रहने वाला बताया जा रहा है और गुरुग्राम में सैलून चलाकर परिवार का गुज़ारा करता था. शनिवार शाम तकरीबन 6 से 7 बजे के बीच में उसने इस पूरी वारदात को अंजाम दे डाला. बताया जा रहा है कि नाज़िम ने अपनी 35 वर्षीय पत्नी और 14, 12, 10 व 8 साल के चारों बच्चों को ज़हर दे दिया, जिससे पांचों की मौके पर ही मौत हो गई. मरने वाले बच्चों में तीन लड़कियां और एक लड़का है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद भी आत्महत्या की कोशिश करते हुए अपनी नस काट ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है.
पुलिस जांच में जुटी
स्थानीय निवासी की मानें तो आरोपी नाज़िम बीते 9 महीने से वजीरपुर के इसी मकान में किराए पर रहता था. बहरहाल पुलिस शवो का पोस्टमार्टम कराने के साथ पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और इस खौफनाक कदम के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.
ये भी पढ़ें: ईरान को ट्रंप की ‘अंतिम चेतावनी’! समझौता करो या युद्ध के लिए तैयार रहो; क्या फिर से दहलेगा मिडिल ईस्ट?
