4 मई को बंगाल में मतदान के रुक्षानों को गणना हो रही है. ऐसे में बता दें कि इस साल एग्जिट पोल के रिजल्ट में बंगाल में बीजेपी की सत्ता आने की संभावना जताई गई थी. हालांकि, अभी तक रुक्षानों के देख के लग रहा हैं कि इस बार एग्जिट पोल की गणना सही ठहरने वाली है. ममता बनर्जी के इतने सालों की सत्ता उनके हाथ से जाते हुए दिखाई दे रही है. बता दें कि 15 सालों से ममता बनर्जी की पार्टी बंगाल में सत्ता में है.
इस बार लेकिन अभी तक के नतीजों के देखकर लोगों और नेताओं का कहना हैं कि बीजेपी की पार्टी आने वाली है. वहीं, ममता बनर्जी इस बार अपना सत्ता से हाथ धोने वाली है. इसी बीच जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री अमर अबदुल्ला ने सोशल मीडिया एक्स पर मजेदार रिएक्शन दिया है. उन्होंने केवल दो शब्दों को लिखा है. जैसे की मानों वह रिजल्ट को देखकर अपनी हैरानी बयां कर रहे हो. सीएम उमर अब्दुल्ला ने Bloody Hell! लिख चौंका देने वाली इमोजी का इस्तेमाल किया है.
बता दें इससे पहले भी उमर अब्दुल्ला ने एग्जिट पोल के समय बीजेपी की जीत को लेकर हो रहे दावे को ठुकारा दिया था. उन्होंने दो दिन पहले कहा था कि एग्जिट पोल के रुक्षान कभी भी सच साबित नहीं हुए है. 5 साल पहले भी एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार बनने वाली थी, लेकिन नतीजा उल्टा निकला था. बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार आई थी.
सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा था कि पिछली बार की तरह इस बार भी एग्जिट पोल के नतीजे गलत साबित होंगे. हालांकि, इस साल एग्जिट पोल सही साबित होते दिखाई दे रहा है. साथ ही उनके रिएक्शन से लग रहा हैं कि उनका ममता बनर्जी पर से विश्वास कम हो रहा है और वह नतीजों से चौंक गए है.
ये भी पढ़ें: बंगाल की VVIP सीट पर महासंग्राम! भवानीपुर में रोकी गई मतगणना; आमने-सामने ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी
