UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला बदला सा है. मई के महीने में मानसून जैसा मौसम हो गया है. सोमवार को भी आंधी तूफान के साथ कई जिलों में झमाझम बारिश हुई. सुबह ही अयोध्या, सीतापुर और बारांबकी में बारिश के साथ ओले भी गिरे. वाराणसी, गोरखपुर और कानपुर समेत 22 जिलों में आंधी के बाद बारिश हुई. यूपी के मेरठ, कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज जैसे जिलों में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान है. यहां मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट है. आइए जानते हैं यूपी में आज यानी 5 मई को मौसम कैसा रहेगा?
यूपी के 45 से अधिक जिलों में अलर्ट
5 मई को मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, मेरठ, अलीगढ़, मुरादाबाद, बस्ती, बलरामपुर, आजमगढ़, कुशीनगर, बदायूं, प्रतापगढ़, अमेठी, कानपुर, जौनपुर प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी में तेज बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है. मौसम विभाग ने 45 से अधिक जिलों में अलर्ट जारी किया है, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान में गिरावट आएगी. यूपी के 45 से ज्यादा जिलों में ओले गिरने की चेतावनी है. यह मौसम 9 मई तक बने रहने के आसार हैं. आज 5 मई को पूरे राज्य में बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश होगी. 5 मई 2026 को उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम सुहावना रहेगा, जिसमें कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, ओलावृष्टि और 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है
जान लीजिए लखनऊ और वेस्ट यूपी का मौस
राजधानी लखनऊ की करें तो यहां 5 मई को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. यहां मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद समेत पश्चिमी यूपी में मौसम सुहाना रहने की उम्मीद है. वेस्ट यूपी में 5 मई को ज्यादातर इलाकों में बादल छाए रहेंगे. कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है.
कब मिलेगी राहत
मौसम विभाग के मुताबिक, वेस्ट यूपी के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आने की संभावना है. आज नोएडा का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री के आसपास रह सकता है. 15-20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली ठंडी हवाएं उमस भरी गर्मी से राहत दिलाएंगी.
लोगों से सावधानी की अपील
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के कारण कई जगहों पर पेड़ गिरने और बिजली के पोल उखड़ने की खबरें आई हैं, इसलिए सुरक्षित स्थानों पर रहें. तेज आंधी और ओलावृष्टि के दौरान सुरक्षित स्थानों पर शरण लें और खुले में जाने से बचें.
ये भी पढ़ें: जीत के जश्न में मोदी का ‘बंगाली’ अवतार! मंच पर अचानक रोक दी माला और फिर जो किया, देख रह गए सब हैरान
