तमिलनाडु में शानदार जीत के बाद थलापति विजय की पार्टी TVK ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलने के लिए समय मांगा है. इस बैठक में पार्टी सरकार बनने के मुद्दे पर गवर्नर से बात करना चाहती है.

तमिलनाडु में विजय की हवा
तमिलनाडु में अभिनेता थलापति विजय की पार्टी TVK ने शानदार जीत हासिल की है. अब राज्य में विजय की पार्टी की नई सरकार बनने जा रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अब TVK तमिलगा वेट्री कझगम) ने तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलने के लिए समय मांगा है. जानकारी के मुताबिक पार्टी सरकार बनने के मुद्दे पर गवर्नर से बात करना चाहती है.
राज्य में जीतीं 108 सीटें
आपको बता दें कि विजय की पार्टी ने पहले ही चुनाव में 108 सीटें जीती हैं, हालांकि बहुमत के आंकड़ों से पार्टी 10 सीटों से पीछे रह गई है. अब सरकार बनने के लिए बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया है. आपको बता दें कि 234 विधानसभा सीटों पर काउंटिंग के बाद विजय की पार्टी ने 108 सीटें जीती हैं. वहीं एम.के. स्टालिन के नेतृत्व वाली ‘द्रविड़ मुन्नेत्र कझगम’ (DMK) 59 सीटों के साथ राज्य में दूसरे नंबर पर रही है.
‘सभी पार्टियों से करेंगे बात’
अब चुनाव के बाद TVK ने राज्यपाल से समय मांगा है. मदुरै सेंट्रल से विधायक VMS मुस्तफा का कहना है कि TVK गरीबों की पार्टी है और वह सरकार बनाएगी. उन्होंने कहा कि हम पार्टियों से बात करेंगे और हमारे नेता विजय यह फैसला लेंगे कि पार्टी को किसके साथ गठबंधन करना है. आपको बता दें कि भले ही TVK बहुमत से थोड़ा पीछे रह गई हो, लेकिन पार्टी ने तमिलनाडु की सियासत में एक बड़ा उलटफेर किया है.
गवर्नर से मांगा मिलने का समय
आपको बता दें कि शानदार सीटें जीतने के बाद विजय की पार्टी ने राज्य के गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात करने के लिए समय मांगा है. बताया जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान सरकार बनाने जैसे मुद्दों पर पार्टी गवर्नर से बातचीत करना चाहती है. पार्टी का कहना है कि हम सभी पार्टियों से बात करेंगे और हमारे नेता यह फैसला लेंगे कि हमें किसके साथ सरकार बनानी है.
यह भी पढ़ें- बहन ने की लव मैरिज को गुस्साएं भाई! जीजा को फेंका ट्रेन के नीचें; युवक की मौत
