पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सत्ता जा चुकी है. बीजेपी से हारने के बाद में विपक्षी दल चुनाव के नतीजों को गलत ठहरा रहे हैं. वह नतीजों में गड़बड़ी की बातें करते दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, चुनाव के बाद में जीती गई पार्टी के विपक्षी दल हमेशा से चुनाव के नतीजों पर सवाल उठाते दिखाई देते हैं. पहली बार नहीं कि विपक्ष ने नतीजों के साथ छेड़छाड़ करने की बात की है. हर चुनाव में यह बातें उठते हुए दिखाई देती है.
ऐसे में यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी दल हारने के बाद में हमेशा ऐसी बातें करते हैं. जब वहीं, विपक्ष जीतता है तो उन्हें यह बातें दिखाई नहीं देती है. विपक्ष की यह केवल फेस सेविंग है. वह केवल तुष्टिकरण की राजनीति करते हुए दिखाई देते हैं. इसी कारण से उनकी हार सुनिश्चित होती है.
डिप्टी सीएम ने जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देते हुए कहा कि BJP नरेद्र मोदी के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ रहा है. उन्होंने यूपी के 2027 में होने वाले चुनाव को लेकर कहा कि 2017 वाला इतिहास फिर से दोहराया जाएगा. बहुमत के संग में BJP की फिर से पार्टी बनेगी.
महिला आरक्षण को बताया हार के पीछे की वजह
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने विरोधी दलों की हार के पीछे महिला आरक्षण का बताया. साथ ही प्रधानमंत्री की बातों पर ध्यान फरमाते हुए कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी को महिलाओं के आक्रोश का सामना करना पड़ा है. वहीं, समाजवादी पार्टी को यूपी में रह रही महिलाओं के गुस्से का सामना करना पड़ेगा. उन्हें यूपी के चुनाव में इसका हर्जाना भरना पड़ेगा.
