pawan singh divorce case: पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक मामले में नया मोड़ आया है, जहां ज्योति के वकील ने कोर्ट के बाहर 12 करोड़ रुपये की मांग का खुलासा किया है. 5 मई को हुई सुनवाई में दोनों पक्षों के न पहुंचने के कारण कोर्ट ने अगली तारीख दे दी है, जिससे यह कानूनी लड़ाई और लंबी खिंचती नजर आ रही है.

pawan singh divorce case: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता पवन सिंह की निजी जिंदगी एक बार फिर चर्चा में है. उनकी पत्नी ज्योति सिंह के साथ तलाक का मामला अभी कोर्ट में चल रहा है. इस केस में लगातार तारीख मिल रही है, लेकिन कोई फैसला नहीं हो पा रहा है. इसकी एक बड़ी वजह यह है कि कभी पवन सिंह तो कभी ज्योति सिंह कोर्ट में पेश नहीं हो पा रहे हैं. दोनों की गैरमौजूदगी के कारण मामला आगे नहीं बढ़ पा रहा है और लंबा खिंचता जा रहा है.
पहले खबर आई थी कि ज्योति सिंह ने तलाक के बदले 10 करोड़ रुपये की मांग की है. लेकिन ज्योति ने इस बात को साफ तौर पर गलत बताया था. अब 5 मई को आरा कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद नया मोड़ सामने आया है. ज्योति सिंह के वकील विष्णुधर पांडे ने कहा कि उनकी ओर से 12 करोड़ रुपये की मांग रखी गई है. इस बयान के बाद मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया है. क्योंकि पहले इस तरह की बात सामने नहीं आई थी.
वकील ने बताया कि दोनों ही पक्ष अपने काम में व्यस्त होने के कारण कोर्ट नहीं पहुंच पाए. इसी वजह से फिर से अगली तारीख दे दी गई है. जब उनसे पूछा गया कि अगर अगली बार भी दोनों नहीं आए तो क्या होगा, तो उन्होंने कहा कि मामला ऐसे ही चलता रहेगा. कोर्ट तारीख देता रहेगा. यानी जब तक दोनों पक्ष कोर्ट में नहीं आते, फैसला होना मुश्किल है.
वकील ने यह भी बताया कि पवन सिंह ने तलाक की अर्जी दी है और वे इस शादी को खत्म करना चाहते हैं. लेकिन ज्योति सिंह तलाक के पक्ष में नहीं हैं. उनका कहना है कि शादी को सात साल हो चुके हैं, ऐसे में वह इसे खत्म नहीं करना चाहतीं. साथ ही वकील ने कहा कि उनकी तरफ से 12 करोड़ रुपये का डिमांड रखा गया है. उन्होंने यह भी कहा कि पहले जो खर्च और मेंटेनेंस की राशि तय हुई थी, वह भी अभी तक पूरी नहीं दी गई है.
वकील ने अपनी बात रखते हुए कहा कि पवन सिंह को यह रकम दे देनी चाहिए. उनके पास पैसा है और उनकी स्थिति मजबूत है. उन्होंने यह भी कहा कि शादी कोई छोटी बात नहीं होती, इसे आसानी से खत्म नहीं किया जाना चाहिए. आखिर में फैसला कोर्ट को ही करना है. अगर आगे भी दोनों पक्ष कोर्ट में पेश नहीं होते हैं, तो कुछ समय बाद केस को खारिज भी किया जा सकता है. बता दें कि पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादी साल 2019 में हुई थी. यह पवन सिंह की दूसरी शादी है. इससे पहले उनकी पहली पत्नी नीलम सिंह का निधन हो गया था.
