उत्तर प्रदेश के झांसी में एक महिला की मौत हो गई. महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष के ऊपर हत्या का आरोपी लगाया. पुलिस ने श्मशान से पति को गिरफ्तार कर लिया.

ससुराल में हुई महिला की मौत
उत्तर प्रदेश के झांसी में एक 4 मई को एक महिला की मौत हुई थी. जानकारी के मुताबिक झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र की केक पुरी कॉलोनी में एक 29 साल की महिला की उसकी ससुराल में मौत हो गई थी. जिसके बाद मृतका के परिजनों ने महिला के पति और ससुराल पक्ष के ऊपर हत्या और दहेज मांगने का आरोप लगाया था. जिसके बाद पुलिस ने 5 मई को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया था.
60 दिन पहले हुई थी शादी
जिसके बाद मृत महिला मीनू के परिजनों ने कार्रवाई की मां करते हुए कई घंटों तक अंतिम संस्कार नहीं किया. जिसके बाद पुलिस ने महिला के पति हिमांशु सहित 5 लोगों के ऊपर FIR दर्ज की. इस मामले में पुलिस ने श्मशान घाट से ही पति को हिरासत में ले लिया. जानकारी के मुताबिक मीनू और हिमांशु की शादी 5 फरवरी 2026 को हुई थी. शादी के लगभग 60 दिनों बाद ही महिला की मौत हो गई.
अंतिम संस्कार से किया इनकार
इस घटना को लेकर महिला के पति हिमांशु ने सिर्फ एक हादसा बताया था. जिसके बाद मायके पक्ष ने इस घटना को एक साजिश बताया था, जिसके बाद पुलिस ने FIR दर्ज की. जानकारी के मुताबिक अंतिम संस्कार के समय पर श्मशान में ससुराल पक्ष से सिर्फ महिला का पति मौजूद था. जिसको देखकर मायके पक्ष ने अंतिम संस्कार को रुकवा दिया और कार्रवाई की मांग करने लगे.
पति को श्मशान से किया गिरफ्तार
मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि मीनू के शरीर पर चोट के निशान थे और उसका गला दबाया गया था. भाई के मुताबिक ससुराल वाले काफी समय से रुपयों की मांग कर रहे थे. पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मृत महिला के पति, जेठ, जेठानी, ननद और नंदोई समेत 5 लोगों के ऊपर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है. इस मामले में पुलिस ने पति को श्मशान से ही गिरफ्तार कर लिया है, वहीं बाकी आरोपी फरार हैं. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है.
यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में बदमाशों के हौंसले बुलंद! शादी से लौट रहे युवक की हत्या; हमलावरों ने मारीं 3 गोलियां
