छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक देवर ने अपनी भाभी की गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं इस घटना में एक और महिला गंभीर रूप से घायल हुई है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है.

पारिवारिक विवाद में हिंसा
छ्त्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है. यहां पारिवारिक विवाद ने वारदात का रूप ले लिया और इस वारदात में गोलियां चल गईं. घटना में एक महिला की मौत हो गई वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है. जानकारी के मुताबिक पूरी घटना रायपुर के मोवा इलाके की है. स्थानीय लोगों के मुताबिक घटना परिवार के बीच में हुई है.
देवर ने भाभी को मारी गोली
जानकारी के मुताबिक घर के अंदर चल रहा विवाद अचानक से हिंसक हो गया और इस दौरान आरोपी ने लगातार कई राउंड फायर किए. फायरिंग के मुताबिक इलाके में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि आरोपी मृत महिला का देवर है. किसी बात को लेकर घर में बहस हुई जो हिंसा में बदल गई और इस दौरान आरोपी ने लाइसेंसी पिस्टल से 2 महिलाओं के ऊपर फायरिंग कर दी.
एक महिला गंभीर रूप से घायल
बताया जा रहा है कि आरोपी ने लगातार कई राउंड फायर किए जिससे गीतांजली नाम की महिला की मौके पर ही मौत हो गई और वहीं दूसरी महिला दुर्गेश्वरी गंभीर रूप से घायल हुई है. घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया. पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी.
पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी
मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. घटना में इस्तेमाल किया गया पिस्टल भी बरामद कर लिया गया है. अधिकारियों ने बताया कि अभी तक झगड़े की असली वजह सामने नहीं आई है. पुलिस इस मामले में आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है. शुरुआती जांच के मुताबिक यह घटना पारिवारिक विवाद के कारण लग रही है. फिलहाल पुलिस मामले में लगातार जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें- झांसी में महिला की ससुराल में मौत! मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप; पति श्मशान घाट से गिरफ्तार
