महाराष्ट्र के नाशिक से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. बता दें कि यहां एक महिला ने ससुराल वालों के पैसे, जेवर, कार की डिमांड और पति के अवैध संबंधों से परेशान होकर अपनी जान ले ली है. हद को तब हो गई, जब महिला के भाई ने मामले की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि ससुराल वालों को पहले ही जमीन बेचकर पैसे और जेवर दिए जा चुके थे. हालांकि, ससुराल वालों का लालच इस कदर बढ़ते जा रहा था कि बहन ने अपनी जान ही ले ली.
शादी के बाद से ही शुरू कर दिया परेशान करना
महिला की पहचान आशा प्रवीण घोटेकर के रुप में की गई है. मृतक के भाई ने उपनगर पुलिस स्टेशन पर बहन के ससुराल वालों के खिलाफ में मामला दर्ज करवाया है. जानकारी के अनुसार, शादी के तुरंत बाद से ही ससुराल वाले आशा को दहेज के लिए परेशान करने लगे थे. वह आशा से फ्लैट, गाड़ी और 25 लाख रुपये की डिमांड कर रहे थे. हालांकि, भाई ने बहन के शादीशुदा जीवन को खुश रखने की कोशिश की. उसने मां के नाम पर मिली जमीन को बेचकर ससुराल वालों को पैसे दे दिए है. शादी के समय में 21 तोला सोना और इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद भी लड़के वालों का लालच खत्म नहीं हुआ. वह उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया करते थे.
प्रताड़ित होने के बाद में आशा ने ली जान
साथ ही पति का दूसरी महिला के संग में अवैध संबंध भी चल रहा था, जिसके कारण वह परेशान रहने लगी थी. बार-बार उसे जादू टोना करके मारने की धमकी भी दी जाती थी. इतना ज्यादा प्रताड़ित होने के बाद में आशा ने अंत में अपनी जान ले ली. पुलिस ने आशा के भाई द्वारा दिए गए बयान के बाद में पति सहित परिवार के अन्य दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है. साथ ही मामले में और कोई शामिल था या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है. स्थानीय लोगों ने सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है.
