पश्चिम बंगाल के बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के करीबी और पर्सनल असिस्टेंट चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या की गई है. हालांकि यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी अधिकारी के कई करीबी लोगों की मौत हो चुकी है.

शुभेंदु अधिकारी के PA की मौत
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी PA के बेहद करीबी चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना में चंद्रनाथ के ड्राइवर को भी गोली लगी है, जिसका इलाज किया जा रहा है. इस घटना के बाद बंगाल की सियासत में हड़कंप मच गया है. हालांकि यह पहली बार नहीं हुआ है जो शुभेंदु अधिकारी के करीबी को निशाना बनाया गया है.
साल 2013 में गया पहला करीबी
आपको बता दें कि साल 2013 से लेकर अभी तक शुभेंदु अधिकारी के 4 सहयोगियों की मौत हो चुकी है. साल 2013 में शुभेंदु अधिकारी TMC में थे उस दौरान प्रदीप झा उनके असिस्टेंट और पॉलिटिकल सेक्रेटरी थे. प्रदीप जा अगस्त 2013 में पुलिस को कोलकाता के स्ट्रैंड रोड पर सुबह के समय पर एक रोस्टोरेंट के बाहर बेहोश मिले थे. जिसके बाद जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया, तो उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. जिसके बाद यह मामला रहस्यमय बना रह गया.
साल 2018 में शुभब्रत चक्रवर्ती
प्रदीप झा के बाद भी शुभेंदु अधिकारी के करीबी की मौत हुई. जब शुभेंदु अधिकारी सांसद चुने गए थे, तो शुभब्रत चक्रवर्ती उनकी सिक्योरिटी टीम का हिस्सा थे. अक्टूबर साल 2018 में कोंताई में एक पुलिस बैरक के अंदर चक्रवर्ती घायल मिले थे. जिसके बाद अगले दिन उनकी कोलकाता के एक अस्पताल में मौत हो गई थी. शुरुआती में इस मामले को आत्महत्या माना गया लेकिन उनकी पत्नी ने इस घटना पर सवाल उठाए थे. हालांकि इस मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट ने अधिकारी के खिलाफ किसी भी तरह की सख़्त कार्रवाई पर रोक लगा दी थी.
पुलक लाहिड़ी की 2021 में मौत
प्रदीप झा और शुभब्रत चक्रवर्ती के बाद शुभेंदु अधिकारी के असिस्टेंट रहे पुलक लाहिड़ी की भी साल 2021 में मौत हो गई. जिसके बाद साल 2019 से शुभेंदु अधिकारी के करीबी रहे चंद्रनाथ रथ की मध्यमग्राम में गोली मारकर हत्या कर दी गई. आपको बता दें कि चंद्रनाथ रथ शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट भी थे. साल 2013 से लेकर अभी तक शुभेंदु अधिकारी के 4 करीबी लोगों की मौत हो चुकी है.
यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में हिंसा का तांडव! कर्नाटक में 3 लोगों पर तलवारों से हमला; पुलिस ने गिरफ्तार किए 6 आरोपी
